search

कुशीनगर में आपत्तिजनक हालत में मिले 22 युवक-युवती, पुलिस ने छापेमारी कर होटल को किया सील

LHC0088 2025-11-15 02:07:16 views 1242
  

कुशीनगर में आपत्तिजनक हाल में मिले 22 युवक-युवती।



जागरण संवाददाता, कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली के नजदीक एनके गेस्ट हाउस और होटल में शुक्रवार को छापेमारी कर पुलिस ने 22 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा। कमरों से सौंदर्य प्रसाधन के सामान, बीयर की बाेतलें आदि बरामद हुईं। मौका पाकर संचालक फरार हो गया। प्रशासन ने होटल को सील कर दिया। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस संचालक की तलाश में लगी है। एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोपहर लगभग 12 बजे एसडीएम डा.संतराज सिंह बघेल के मोबाइल पर अनजान नंबर से आए फोन में सूचना दी गई कि बुद्धस्थली के नजदीक फोरलेन किनारे स्थित एनके गेस्ट हाउस में कई युवक-युवतियों को संदिग्ध हाल में जाते देखा गया है।

एसडीएम थानाध्यक्ष कसया अभिनव मिश्र को लेकर होटल पर पहुंचे। पुलिस देख परिसर में भगदड़ मच गई। संचालक व सहयोगी पिछले दरवाजे से फरार हो गए।

छापेमारी के दौरान अलग-अलग कमरों में 11 युवक तथा 11 युवतियां पकड़ीं गईं। इनके पास से आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। इनमें कुछ लड़कियां नाबालिग मिलीं। तीन वाहनों से इन्हें थाने ले जाया गया।

एसडीएम ने बताया कि होटल सील कर दिया गया। संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ी गईं युवतियां कुशीनगर, देवरिया व गोरखपुर की हैं।

मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए युवक-युवतियों के स्वजन को सूचना दे दी गई है। होटल परिसर से 11 बाइक भी मिली हैं, जिन्हें थाने लाया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159259