deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Chunav Result 2025 : NDA की प्रचंड बढ़त, बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी... पीएम ने फिर हिलाये गमछा

cy520520 2025-11-15 00:37:03 views 335

  

पीएम मोदी ने गमछा हिलाकर जीत के लिए बिहारवासियों को किया अभिवादन



राधा कृष, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद नतीजे आज जारी कर दिए गए है। शाम साढ़े सात बजे तक की मतगणना के मुताबिक NDA 204  महागठबंधन 33 सीटों पर आगे चल रही है।  यही नंबर फाइनल नतीजों में बदलता नजर आ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होती है। इस लिहाज़ से एनडीए ने आराम से यह आंकड़ा पार कर लिया है। कुछ सीटों पर तो नतीजे भी आ गए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिजल्ट के बाद दिल्ली स्थिति भाजपा मुख्यालय में पहुंचे, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने गमछा हिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया

भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिहारी अंदाज में गमछा हिलाते हुए कहा कि बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया। साथ ही कहा कि बिहार की पूरी जनता ने बता दिया- फिर एक बार एनडीए सरकार। इस दौरान उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर को नमन किया। उन्होंने कहा कि मैंने कर्पूरी ठाकुर जी के गांव से चुनाव अभियान की शुरुआत की।

  

बेगूसराय में प्रचार में पीएम मोदी ने गमछा हिलाकर किया था अभिवादन
बिहार में \“गमछा प़लिटिक्स\“

बता दें कि बेगूसराय में प्रचार और गंगा नदी पर बने नवनिर्मित सिक्स लेन पुल का उद्घाटन के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुगलबंदी देखने को मिली वहां पर भी उन्होंने गमछा हिलाकर बिहारी अंदाज में लोगों को अभिवादन किया था।  
गमछा हिलाकर अभिवादन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पीएम मोदी ने इस दौरान पारंपरिक बिहारी अंदाज़ में गमछा हिलाकर लोगों का अभिनंदन किया, जबकि सीएम नीतीश कुमार हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते रहे। दोनों नेताओं की यह जुगलबंदी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई है।

बिहार में ‘गमछा पॉलिटिक्स’ कोई नई बात नहीं है। इससे पहले लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत कई नेता गमछे का उपयोग जनता से जुड़ाव के प्रतीक के रूप में करते रहे हैं। पीएम मोदी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान कई रैलियों में गमछे के साथ मंच साझा किया था, जिससे यह एक तरह का चुनावी प्रतीक बन गया है।

  
NDA का शानदार प्रदर्शन — BJP व जेडीयू बराबर सीटों पर आगे

  

  • BJP – 101 सीटों पर आगे


  

  

  • JDU – 101 सीटों पर आगे


  

  

  • LJP (रामविलास) – 29 सीटों पर आगे


  

  

  • RLM – 6 सीटें


  

  

  • HAM – 6 सीटें


  

यानी कुल मिलाकर NDA 204 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रहा है।
महागठबंधन की हालत पस्त


  • RJD – 26

  • कांग्रेस – 6

  • वामदल – 2

  • VIP – 0


कई सीटों पर महागठबंधन के अंदर ही फ्रेंडली फाइट देखने को मिली, जैसे—चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज में
हाई-प्रोफाइल सीटों पर नजर


  • महुआ से तेज प्रताप यादव

  • अलीनगर से मैथिली ठाकुर

  • मोकामा से अनंत सिंह

  • छपरा से खेसारी लाल यादव

  • राघोपुर से तेजस्वी यादव

  • तारापुर से सम्राट चौधरी

  • लखीसराय से विजय सिन्हा

  • जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर


इन सभी के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें टिकी रहीं।

ये भी पढ़े- VIDEO: बिहार आए PM मोदी की \“गमछा पॉलिटिक्स\“, भीड़ को देखा और हाथ ऊपर उठाकर जोर से लहराया
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1010K

Credits

Forum Veteran

Credits
106317