deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

इधर 8 महीने की प्रेग्नेंट बीवी...उधर चल रहा था अफेयर...शत्रुघ्न सिन्हा की दूसरी शादी कराने पर तुले थे उनके भाई!

Chikheang 2025-11-14 23:41:22 views 332

  

बीवी-गर्लफ्रेंड के बीच फंस गए थे शत्रुघ्न सिन्हा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में जहां फिल्मी गलियारों में धर्मेंद्र (Dharmendra) की हेमा मालिनी (Hema Malini) के साथ दूसरी शादी सुर्खियों में थी, वहीं एक और बॉलीवुड एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया था।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) थे। शादीशुदा अभिनेता की लव लाइफ कभी बॉलीवुड का हॉट टॉपिक हुआ करता था। एक एक्ट्रेस के साथ उनके अफेयर की खूब चर्चा हुई है। खुद अभिनेता ने खुलासा किया था कि उनके भाई उस एक्ट्रेस के साथ दूसरी शादी करवाने पर तुल गए थे।  
इस एक्ट्रेस संग अफेयर में थे शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने साल 1980 में पूनम सिन्हा (Shatrughan Sinha Wife Poonam Sinha) से शादी की थी और उनके तीन बच्चे- लव, कुश और सोनाक्षी सिन्हा है। पूनम से शादी के बावजूद शत्रुघ्न सिन्हा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थे। जिस एक्ट्रेस के साथ अभिनेता रिलेशनशिप में थे, वो जानी-मानी अदाकारा रीना रॉय (Reena Roy) थीं।

यह भी पढ़ें- 1980 की सबसे महंगी फिल्म जिसमें अमिताभ समेत थे 7 सुपरस्टार, फ्लॉप मूवी के सुपरहिट हैं गाने!

  
शत्रुघ्न की दूसरी शादी करवाने पर तुले थे भाई

70 के दशक में शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की ऑन-स्क्रीन जोड़ी हिट थी और उनके अफेयर की खबरें भी काफी सुर्खियों में रहती थीं। शादी के बावजूद शत्रुघ्न और रीना रिलेशनशिप में थे। एक बार अभिनेता के भाई राम सिन्हा (Ram Sinha) ने उन्हें धमकी दी कि वह रीना रॉय से दूसरी शादी करें। कहा जाता है कि उन्होंने पूरे सिन्हा परिवार को लंबा-चौड़ा लेटर लिखा था, जिसके आखिर में उन्होंने साफ-साफ लिखा था कि उन्हें रीना से शादी करनी पड़ेगी।  
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी थीं 8 महीने की प्रेग्नेंट

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बायोग्राफी एनिथिंग बट खामोश: द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी में खुलासा किया था कि कैसे उनके भाई राम उनकी शादी रीना से करवाने के लिए पीछे पड़ गए थे। उस वक्त पूनम जुड़वां बच्चों लव-कुश के साथ 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं।

राम सिन्हा ने शत्रुघ्न को धर्मेंद्र का उदाहरण दिया जिन्होंने बिना पहली पत्नी को तलाक दिए हेमा से दूसरी शादी की थी। एक रोज राम ने शत्रुघ्न को रीना के घर बुलाया और कहा कि वह वहीं उनसे शादी कर लें। राम इसलिए पीछे पड़े थे क्योंकि उन्होंने रीना को जुबान दे दी थी। राम ने भाई को धमकी भी दी थी कि अगर वह पीछे हटे तो वह रीना और उनके रिश्ते को सार्वजनिक कर देंगे।

  
ऐसे बची शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की शादी

किस्मत का खेल देखिए, राम सिन्हा का भेजा हुआ वो खत शत्रुघ्न की जगह उनके सेक्रेटरी पवन कुमार को मिल गया और उन्होंने शहर के बाहर शूटिंग कर रहे शत्रुघ्न को इस बारे में बताया। पहलाज निहलानी ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि इसी दौरान रीना ने भी अभिनेता को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने अभी शादी नहीं की तो वह 8 दिन के अंदर किसी और से शादी कर लेंगी। आखिर वैसा ही हुआ। 1983 में रीना ने मोहसिन खान से शादी कर ली थी।

रीना रॉय से ब्रेकअप के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए और रीना ने मोहसिन से अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा चला नहीं। 1992 में वह पति से अलग हो गई थीं।

यह भी पढ़ें- \“मरे उसके दुश्मन...\“ दोस्त Dharmendra के निधन की झूठी खबर पर फूटा शत्रुघ्न सिन्हा का गुस्सा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1010K

Credits

Forum Veteran

Credits
109996