search

भोपाल में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, दामाद ने पेट में घोंपा चाकू

LHC0088 2025-11-14 22:37:58 views 1263
  

चाकू से किया हमला (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल के बजरिया क्षेत्र में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की उनके दामाद ने पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दामाद ससुराल में घुसकर उनकी बेटी से मारपीट कर रहा था, उनके विरोध करने पर दामाद ने उनसे ही झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर दामाद ने चाकू उठाकर उनके के पेट में घोंप दिया। घटना 10 नवंबर की है, तीन दिन चले इलाज के बाद गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बजरिया पुलिस ने घटना के बाद हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस मामले में पुलिस अब हत्या की धाराएं बढ़ाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पत्नी से करता था मारपीट

बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया 70 वर्षीय नसीर हसैन पुत्र मिर्जा मोहम्मद हुसैन बजरिया क्षेत्र के कच्ची सराय में रहते थे और एसएएफ से रिटायर्ड हेड कान्स्टेबल थे। उनकी बेटी शाहजहां उर्फ रानू की शादी करीब चार साल पहले जिंसी चौराहा निवासी परवेज खान से हुई थी, दोनों की संताने भी हैं। परवेज जनरेटर सुधारने का काम करता है। बीते कुछ दिनों से वह लगातार पत्नी से मारपीट कर रहा था। इससे परेशान होकर वह मायके चली गई थी।
विरोध करने पर किया प्रहार

सोमवार रात को परवेज अपने ससुराल पहुंचा, उसने पत्नी पर घर चलने का दबाव डाला। इन्कार करने पर वह पत्नी से मारपीट करने लगा। नसीर ने जब इसका विरोध किया तो परवेज ने उनसे भी विवाद किया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। पहले वार पर नसीर ने हाथ आगे कर बचाव का प्रयास किया, जिससे उनके हाथ पर चोट लगी। वहीं परवेज ने दूसरी बार चाकू मारा तो उनके पेट में घुस गया, जिससे गंभीर चोट लग गई थी। स्वजनों ने उन्हें तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शिकायत बजरिया थाने में दी। पुलिस ने तत्काल हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर परवेज को गिरफ्तार किया और फिर जेल भेजा। वहीं गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को नसीर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159154