Bihar Assembly Election Result 2025: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी को बिहार के चुनाव में सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुकेश सहनी की VIP का प्रदर्शन बेहद ही कमजोर नजर आ रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, VIP का एक भी उम्मीदवार जीतता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। अब तक सामने आए रुझानों में महागठबंधन में शामिल VIP को महज एक सीट पर ही बढ़त मिलती दिख रही है। बिहार में फिलहाल मतगणना जारी है।
दोपहर 02.30 बजे तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 200 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन काफी पीछे चल रहा है। एनडीए की भारतीय जनता पार्टी 90 सीटों पर और जनता दल (यूनाइटेड) 82 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन का राष्ट्रीय जनता दल 28, कांग्रेस 5 और सीपीआई (एमएल)-एल 6 सीटों पर आगे चल रहा है। मुकेश सहनी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रमुख नेताओं से में से एक हैं।
सहनी की वीआईपी पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 243 में से 18 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।31 मार्च, 1981 को दरभंगा जिले के एक गरीब निषाद परिवार में जन्मे मुकेश सहनी का बचपन आर्थिक तंगी से गुजरा। उन्होंने 18 साल की उम्र में घर छोड़ दिया। फिर बेहतर अवसरों की तलाश में मुंबई चले गए। उन्होंने दिल्ली जाने की योजना बनाई थी। सहानी ने बॉलीवुड में सेट डिजइनर के रूप में एक सफल करियर बनाया।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/chirag-paswan-bargains-for-more-seats-and-proved-that-he-delivers-results-in-elections-article-2283784.html]चिराग का करिश्मा, सिर्फ ज्यादा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ा बल्कि जीत कर भी दिखाया अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 4:14 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-result-2025-anant-singh-wins-tejashwi-and-tej-pratap-trailing-bihar-hot-seats-article-2283753.html]अनंत सिंह ने हासिल की जीत तो तेजस्वी और तेजप्रताप पीछे, जानें बिहार के बाकी हॉट सीटों का क्या हाल अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 4:00 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/jdu-candidate-anant-singh-wins-mokama-seat-with-a-landslide-victory-defeating-rjd-veena-devi-article-2283757.html]Mokama Election Result 2025: मोकामा सीट से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह की शानदार जीत, RJD की वीणा देवी को हराकर रचा इतिहास अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 4:10 PM
\“देवदास\“ जैसी हाई-प्रोफाइल फिल्मों में काम किया। उन्होंने अंततः अपनी खुद की कंपनी मुकेश सिनेवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की। सहानी का राजनीति में एंट्री 2013 में तब शुरू हुआ जब उन्होंने बीजेपी और तत्कालीन प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का समर्थन किया।
यहां तक कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान उनके प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद उनके साथ मंच भी साझा किया। 2018 में उन्होंने अपनी पार्टी वीआईपी की स्थापना की और खुद को “मल्लाह के बेटे“ (नाविक) के रूप में पेश किया।
सहानी जिस मछुआरा समुदाय से आते हैं, वह अत्यंत पिछड़ी जातियों (RBC) से संबंधित है। ईबीसी बिहार की अनुमानित 29 प्रतिशत आबादी का गठन करते हैं। मल्लाह या निषाद लगभग 4 प्रतिशत हैं और दरभंगा, मधुबनी, खगड़िया और मुजफ्फरपुर जिलों में उनकी अच्छी उपस्थिति है। महागठबंधन ने उन्हें डिप्टी सीएम का उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें- Bihar Chunav Result 2025: शाम 7 बजे BJP मुख्यालय जा सकते हैं PM मोदी, बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत |