बिहार की हॉट सीट्स में शामिल लखीसराय सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस सीट से BJP के विजय कुमार सिन्हा, JSP के सूरज कुमार मालवीय, कांग्रेस से अमरेश कुमार चुनावी मैदान में हैं। 2020 और 2015 के विधानसभा चुनावों में विजय कुमार सिन्हा ने बाजी मारी थी। अब देखना यह है कि क्या तीसरी बार भी वह इस सीट को कब्जा पाएंगे।
एग्जिट पोल की मानें तो इस बार यह सीट कांग्रेस की झोली में जाती दिख रही है। यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। कहा जा रहा है कि जनता में सरकार के प्रति नाराजगी है और इसका असर नतीजों में दिख सकता है। विजय सिन्हा भले ही पिछले 15 साल से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, विकास नहीं हुआ है। विजय कुमार सिन्हा वर्तमान में बिहार के उपमुख्यमंत्री भी हैं।
इस बार यह सीट इसलिए भी सुखिर्यों में रही क्योंकि वोटिंग में गड़बड़ी की सूचना पर जब विजय कुमार सिन्हा एक मतदान केंद्र पहुंचे तो उनकी गाड़ी पर पत्थर और गोबर फेंका गया। उनकी कार को घेरकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 6 और 11 नवंबर को चुनाव हुए थे। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीट हैं। बहुमत के लिए 122 सीट चाहिए।
लखीसराय सीट से किसने मारी बाजी! अंतिम रिजल्ट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें...
9:49 AM
लखीसराय विधानसभा सीट से बीजेपी नेता विजय सिन्हा ताजा रुझानों में पीछे होते दिख रहे हैं। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, मुकाबला और रोमांचक होता जा रहा है।