search

Matihani vidhan sabha Chunav Result: मटिहानी में तीन पार्टियों के बीच होगी कड़ी जंग, ताजा नतीजे हासिल करें

cy520520 2025-11-14 13:43:26 views 1251
  

मटिहानी विधानसभा सीट



डिजिटल डेस्‍क, मटिहानी। मटिहानी विधानसभा सीट पर तीन पार्टियों जेडीयू, राजद और जसुपा के बीच रोमांचक जंग देखने को मिल रही है। यहां राजकुमार सिंह, बोगो सिंह और डॉ अरुण कुमार के बीच सीट पाने की होड़ मचती दिख रही है। जनता किस पर विश्‍वास जताएगी, ये देखने लायक रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें कि मटिहानी विधानसभा सीट बेगुसराय लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 1957 में हुए आम चुनावों में मटिहानी विधानसभा सीट पर राचिहाई बूथ पर देश के पहले बूथ कैप्चरिंग की घटना हुई थी। फिर 1977 में जब यहां चुनाव हुआ तो सीपीआई के सीताराम ने विजय प्राप्‍त की थी। याद हो कि 2020 में लोजपा के राजकुमार सिंह ने इस सीट से चुनाव जीता।

बता दें कि इस बार चुनाव में मटिहानी सीट पर 18 लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन 15 के नाम को मंजूरी मिली थी जबकि एक के नाम को खारिज कर दिया गया था। दो लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया था। विधानसभा चुनाव में 6 दावेदारों के बीच जंग हुई।

राष्‍ट्रीय जनता दल ने बोगो सिंह को चुनाव जीतने का उम्‍मीदवार चुना। जनता दल (यूनाइटेड) ने राज कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा। जन सुराज पार्टी ने अरुण कुमार पर भरोसा जताया और समता पार्टी ने देवानंद रउत को सियासी अखाड़े में उतारा। राकेश कुमार और विकास कुमार निर्दलीय उम्‍मीदवार बनकर मैदान में उतरे।

बेशक मटिहानी सीट पर प्रदेश की तीन प्रमुख पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इनके अलावा कुछ अन्‍य दलों ने भी अपने प्रत्‍याशी घोषित किए हैं।

  • राष्‍ट्रीय जनता दल - बोगो सिंह
  • जनता दल (यूनाइटेड) - राज कुमार सिंह
  • जन सुराज पार्टी - अरुण कुमार
  • समता पार्टी - देवानंद रउत
  • निर्दलीय - राकेश कुमार
  • निर्दलीय - विकाश कुमार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156942