search

Chapra Vidhan Sabha Chunav Result: खेसारी लाल शुरुआती रुझान में पीछे, BJP की छोटी कुमारी आगे

Chikheang 2025-11-14 13:37:41 views 1258
  

छपरा विधनसभा का रिजल्ट



डिजिटल डेस्क, छपरा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिन सीटों की सबसे ज्यादा चर्चा रही उनमें से एक सारण लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली छपरा विधानसभा सीट भी है। इस सीट से भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव राजद के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। खेसारी लाल यादव के खिलाफ बीजेपी ने छोटी कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं जन सुराज से जय प्रकाश सिंह चुनावी मैदान में हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुरुआती रुझान में खेसारी लाल आगे थे, लेकिन इस समय वह पीछे चल रहे हैं। बीजेपी की छोटी कुमारी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं

पिछले दो चुनाव की अगर बात करें(Chapra vidhan sabha Election Result 2025) तो 2015 और 2020 में बीजेपी के डॉ. सी एन गुप्ता यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं 1957 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के राम प्रभुनाथ सिंह विधायक बने थे। 2025 के चुनाव में इस सीट पर काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है।

छपरा विधानसभा क्षेत्र(Bihar vidhan sabha chunav Result) में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ था। 2020 के चुनाव में इस सीट पर जहां 50.99 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 2025 में 58.61 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160654