अस्थावां सीट पर कड़ा मुकाबला। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, अस्थावां(नालंदा): Asthawan vidhan sabha Election Result 2025: बिहार का अस्थावां विधानसभा सीट जदयू का गढ़ माना जाता है। अस्थावां विधानसभा क्षेत्र की स्थापना 1951 में हुई थी और यह नालंदा लोकसभा सीट के सात विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस सीट पर जदयू के जितेन्द्र कुमार और राजद के रवि रंजन कुमार के बीच सीधी टक्कर हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह भी जनसुराज के टिकट पर मैदान में हैं, जिससे इस सीट का शुमार हॉट सीटों में से हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो नालंदा जिले से ही आते हैं, उनका भी राजनीतिक प्रभाव अस्थावां सीट पर पर साफ दिखाई देता है। 2001 के बाद से उनकी पार्टी यहां कभी नहीं हारी है, समता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) ने इस सीट पर लगातार छह बार जीत दर्ज की है।
अस्थावां पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्र है, जिसमें कोई शहरी मतदाता नहीं हैं। 2005 से चुनावी राजनीति में जद(यू) के जितेन्द्र कुमार अब तक अस्थावां से पांच बार जीत चुके हैं। उनके पिता अयोध्या प्रसाद ने भी 1972 और 1980 में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत दर्ज की थी।
2020 के विधानसभा चुनाव में जितेन्द्र कुमार ने राजद के अनिल कुमार को 11,600 वोटों से हराया। 2015 में उन्होंने लोजपा के छोटेलाल यादव को 10,444 वोटों से और 2010 में लोजपा के कपिलदेव प्रसाद सिंह को 19,570 वोटों से हराया।
2005 में उनकी जीत का अंतर 15,486 था। इस सीट पर एक बार फिर से जदयू के जितेन्द्र कुमार और राजद के रवि रंजन कुमार के बीच सीधी टक्कर है।
शुक्रवार को राज्य की 243 सीटों के साथ ही अस्थावां सीट पर मतगणना हो रही है। मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद से अस्थावां सीट पर आरंभिक रुझान मिलने की संभावना है। |