search

Kusheshwar Asthan Vidhan Sabha Chunav Result: कुशेश्वरस्थान सीट पर NDA का रहा है दबदबा, इस बार कौन मारेगा बाजी?

deltin33 2025-11-14 03:13:08 views 1106
  



ड‍िजिटल डेस्‍क, कुशेश्वरस्थान। Kusheshwar asthan Vidhan Sabha Chunav Result 2025: कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट, दरभंगा जिले के अंतर्गत आती है। इस सीट पर पहले चरण में यानी 06 नवंबर 2025 को वोटिंग हुई थी।

कुश्वेश्वरस्थान सीट पर आम जनता प्रगति पार्टी से दुखी राम रसिया और मजदूर एकता पार्टी से सत्यनारायण पासवान मैदान में उतरे हैं।

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को संपन्न हुई। पहले चरण में 121 सीटों पर 64.69% मतदान हुआ। वहीं, दूसरे चरण में करीब 68.52% र‍िकॉर्ड मतदान हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई ये सीट

2007 के परिसीमन में कुशेश्वरस्थान विधानसभा अस्तित्व में आया। इससे पहले कुशेश्वरस्थान रोसड़ा लोकसभा के अन्तर्गत सिंघिया विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था। बिरौल प्रखंड के एक नगर पंचायत एवं सात पंचायत तथा कुशेश्वरस्थान प्रखंड के सभी 14 पंचायत और पूर्वी प्रखंड के एक नगर पंचायत तथा सात पंचायत को मिला कर इस विधानसभा क्षेत्र का गठन किया गया।

नये परिसीमन के बाद अस्तित्व में आए कुशेश्वरस्थान विधानसभा में अब तक चार बार चुनाव हुए हैं। जिसमें एक बार भाजपा और तीन बार जदयू ने जीत का परचम लहराया है। कांग्रेस एवं राजद का इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में जीत का अब तक खाता नहीं खुला है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069