हैबोवाल के जै सिंह नगर इलाके में एक व्यक्ति ने कर्ज के बोझ से तंग आकर आत्महत्या कर ली (प्रतीकात्मक फोटो)
संवाद सूत्र, लुधियाना। हैबोवाल के जै सिंह नगर इलाके में एक व्यक्ति ने कर्ज के बोझ से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रजिंदर कुमार के रूप में हुई है, जो लंबे समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जिसने वीरवार की शाम अपने घर पर कमरे में पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना हैबोवाल की पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पुहंच शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
जहा शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर अगली कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार रजिंदर कुमार पर काफी समय से कर्ज था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। बताया जा रहा है कि इस मानसिक दबाव के चलते उसने वीरवार की शाम करीब 4 बजे अपने घर में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
परिजनों ने जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न सुनी तो दरवाजा तोड़ा, जहां वह पंखे से लटका मिला। मृतक के 2 बच्चे है। इलाके में इस घटना के बाद माहौल गमगीन है। पड़ोसियों के मुताबिक, रजिंदर पिछले कुछ महीनों से परेशान चल रहा था और अक्सर कर्ज के बोझ की बात करता था। उसने प्राइवेट कंपनी और कुछ लोगों से निजी तौर पर पैसे कर्ज पर लिए हुए थे।
थाना हैबोवाल के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के पास है किसी भी तरह का सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है, मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर अगली करवाई करेगी। |