search

सूरत की महिला वन अधिकारी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, सिर में मारी गई थी गोली

deltin33 2025-11-14 02:38:27 views 1254
  

सूरत वन अधिकारी हत्याकांड पति गिरफ्तार (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। सूरत के अडाजण वन विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी सोनल सोलंकी बीते सप्ताह घायल स्थिति में कामरेज के नजदीक अपनी कार में मिली थी। उसके सिर में गोली लगी थी। पुलिस को घटना के बाद से फरार उसके पति आरटीओ निरीक्षक निकुंज सोलंकी पर शक था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिण गुजरात में यह हादसा एक सप्ताह से चर्चा में था, लेकिन अब इसकी गुत्थी सुलझती जा रही है। सूरत आरटीओ विभाग में निरीक्षक निकुंज सोलंकी ने स्थानीय न्यायालय में अर्जी लगाते हुए एक अन्य मामले में समर्पण करने की इच्छा जताई थी।
पत्नी ने की थी शिकायत

पत्नी सोनल ने कुछ दिन पूर्व ही पति के खिलाफ उसकी निजी कार में जीपीएस लगाने की शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक राजेश गेढीया ने बताया कि गत छह नवंबर को सोनल जख्मी हालत में सड़क के किनारे अपनी कार में मिली थी। चार वर्षीय बेटा भी उसके साथ था। पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही थी।

लेकिन अस्पताल में जब शरीर का स्कैन किया गया तो सोनल के सिर में गोली फंसी हुई दिखी। इस हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का प्रयास किया। घटना के बाद से पति फरार था। इसलिए पहला शक उसी पर था। जांच में पता चला कि पति ने ही सोनल की निजी कार में जीपीएस लगवाया था।

सोनल ने तीन नवंबर को ही इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी। राजेश ने बताया कि पति निकुंज ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन उसके खिलाफ पर्याप्त सुबूत मिल चुके थे। ईश्वरपुरी गोस्वामी ने सोनल को गोली मारी थी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना से पहले के सीसीटीवी फुटेज में सोनल अपनी कर से गांव में दो बार चक्कर लगाते नजर आती है। इसके बाद अडाजण थाना क्षेत्र में जोखा गांव के पास उसकी कार पेड़ से टकराई हुई मिलती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470210