search

कपूरथला में विधायक की कोठी के सामने खूनी खेल, पुरानी दुश्मनी में महिला पर 3 गोलियां बरसाकर फरार हुआ आरोपी

deltin33 2025-11-13 23:38:04 views 1249
  

कपूरथला में रंजिशन महिला पर फायरिंग, गोली जांघ के आरपार (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, कपूरथला। काम से लौट रही एक महिला पर सर्कुलर रोड पर विधायक की कोठी के समीप तीन बुलेट सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। एक गोली महिला की जांघ के आरपार हो गई।

आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल महिला को राहगीराें की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। डीएसपी सब-डिवीजन डा. शीतल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि गोली चलाने वाले की पहचान सूरज थापर निवासी दुबुर्जी के तौर पर हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसके साथ दो अज्ञात साथी भी थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए सिटी पुलिस छापेमारी कर रही है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जबकि जख्मी महिला की शिनाख्त 35 वर्षीय मनप्रीत कौर निवासी ब्रेड फैक्टरी एरिया कपूरथला के रूप में हुई है।

डीएसपी के अनुसार गुरुवार की शाम पौने पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि सर्कुलर रोड पर काम से लौट रही महिला को एक बुलेट सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गई।  

इस पर पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को राहगीराें की मदद से अस्पताल भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि महिला की 15 साल पहले शादी हुई थी और पांच-छह साल से अपने पति से अलग रह रही है।  

उसका सूरज थापर के साथ कोई पुराना विवाद चल रहा है। जिसके खिलाफ उसने एक सप्ताह पहले थाना सिटी में शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने सूरज थापर को थाने बुलाया था और दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया।  

लेकिन गुरुवार को उसने महिला पर फायरिंग कर दी। डीएसपी के अनुसार सूरज का अभी तक कोई आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया है। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप नाहर पर आधारित पुलिस टीम आराेपियाें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्हाेंने दावा किया कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521