search

Ghatshila by election: भाजपा की बढ़ी है लोकप्रियता है या फिर झामुमो का जल्वा बरकरार, उपचुनाव के नतीजे से मिलेंगे संकेत

cy520520 2025-11-13 23:37:40 views 865
  

आंकड़ों के जोड़ घटाव और आकलन पर लगेगा विराम, आज आएगा घाटशिला उपचुनाव का परिणाम।  



राज्य ब्यूरो, रांची। 11 नवंबर को संपन्न घाटशिला उप चुनाव का नतीजा शुक्रवार को सामने आ जाएगा। राज्य में भाजपा का सशक्त हुई है या झामुमो का जल्वा बरकरार है - आज फैसला आ जाएगा।

जमशेदपुर के को-आपरेटिव कालेज में बनाए गए मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे से मतों की गणना होगी। उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन, भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन सहित 13 प्रत्याशियों में किस प्रत्याशी को कितने वोट पड़े, किसकी जीत और किनकी हार हुई, कौन जमानत बचा पाए और किनकी जमानत जब्त हुई, शुक्रवार को स्पष्ट हो जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा एवं झामुमो- दोनों के सहयोगी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। मतगणना के लिए कुल 15 टेबल लगाए गए हैं तथा 20 राउंड में मतों की गणना होगी।

शुरुआती रूझान मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद से ही आने लगेंगे। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की गणना होगी। मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सीसीटीवी से निगरानी होगी तथा तीन स्तरों पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में यहां 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 13 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था, जिनमें एक महिला प्रत्याशी पार्वती हांसदा हैं।

मुख्य मुकाबला पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन तथा पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन के बीच है। सभी की नजरें विधायक जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को पड़े मतों पर भी होगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737