search

Rajpur vidhan sabha Chunav Result: राजपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस, JDU आमने-सामने, वोटर किसी एक को बनाएंगे सरताज

deltin33 2025-11-13 21:37:58 views 1259
  

Rajpur Vidhan sabha Chunav result 2025



डिजिटल डेस्क, राजपुर। राजपुर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है जो बक्सर जिले के अंतर्गत आती है। राजपुर बक्सर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली कॉनस्टुएंसी है। 1977 में हुए यहां पहले चुनाव में जनता पार्टी के नंद किशोर प्रसाद विधायक बने थे। 2020 में इस सीट से कांग्रेस के विश्वनाथ राम विजयी हुए थे।
इस बार राजपुर सीट के लिए चुनाव 6 नवंबर को हुआ थे। अब कुछ ही समय में इस सीट की वोटों की गिनती पूरी होते ही रिजल्ट (Rajpur vidhan sabha Election Result 2025) सामने होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दो मुख्य पार्टियां मैदान में

इस बार के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ राम और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कैंडिडेट संतोष कुमार निराला मैदान में हैं। इनके अलावा BSP लाल जी राम और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी अमर पासवान भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
कुल 13 कैंडिडेट्स लड़ रहे चुनाव

आपको बता दें कि बिहार की राजपुर सीट अनारक्षित सीट है। चुनाव लड़ने के लिए कुल 26 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था जिसमें सभी कैंडिडेट्स के आवेदन स्वीकार हुए थे। इसमें से 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि बाकी डमी कैंडिडेट्स हैं। चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट्स को Rajpur Vidhan sabha Chunav result आने का इंतजार है जो कुछ ही समय में खत्म हो जायेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470318