search

Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में दो डिग्री बढ़ा तापमान, दोपहर में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे लोग

cy520520 2025-11-13 15:07:34 views 1028
  

कविनगर के पास ठंड से बचाव के लिए कान ढककर निकलता बच्चा। जागरण



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पिछले कई दिन से लगातार तापमान में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ रही है। हालांकि पिछले दो दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। बुधवार को सुबह सवेरे से शाम तक तेज धूप निकली रही। इसके बावजूद लोग दोपहर में भी हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तापमान में स्थिरता रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले करीब दो हफ्ते से तापमान में लगातार गिरावट आ रही थी। जिससे सर्दी भी लगातार बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। लेकिन पिछले दो दिन में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस बढोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद बुधवार को लोग दोपहर में भी गर्म कपड़े पहने हुए दिखे। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए सर्दी से बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंगलवार को पूरे दिन तेज धूप खिली रही। इसके बाद शाम को सूर्यदेव के ढलते ही सर्दी पड़नी शुरू हो गई थी। वैसा ही मौसम बुधवार को भी रहा। सुबह से शाम तक तेज धूप रहने की वजह से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस बढोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

वातावरण में आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन धूप खिली रहेगी। तापमान में स्थिरता रहने के साथ सर्दी रहेगी। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा अधिकतम 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 59 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156486