search

Agra Police: छत पर चल रही थी पार्टी, दबिश में पुलिसकर्मी के धक्के से नीचे गिरा ऑटो चालक

cy520520 2025-11-13 12:37:13 views 1266
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, आगरा। न्यू आगरा के खेल गांव स्पोर्ट्स क्लब के पीछे बुधवार शाम दो मंजिला मकान की छत पर पार्टी चल रही थी। आरोप है कि इस बीच पुलिस टीम वहां पहुंच गई।

पुलिस के धक्के से पार्टी में शामिल होने आया ऑटो चालक छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। इस पर पुलिसकर्मी वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस की ओर से दबिश की बात से इन्कार किया गया है।

निषाद पार्टी के महानगर अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने बताया कि गुप्ता कालोनी खेल गांव स्पोर्ट्स क्लब के पास रहने वाले शंकर ने अपने दोस्तों को बुधवार शाम को मटन की पार्टी दी थी। शाम करीब 7:30 बजे सात-आठ दोस्त दो मंजिला मकान की छत पर बैठकर खाना खा रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

छत से गिरकर घायल ऑटो चालक।  

इसी दौरान अमर विहार चौकी पुलिस जबरन घर में घुसकर छत पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों को देखकर पार्टी कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों का धक्का लगने से बसेरा कालोनी में रहने वाला ऑटो चालक छेदीलाल दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

ऑटो चालक के नीचे गिरने से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने घायल ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है।

इंस्पेक्टर न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया कि पुलिस बिना किसी कारण के किसी के घर में क्यों घुसेगी। मामले की शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।

  

यह भी पढ़ें- फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में STF की जांच, दायरे में आए वरिष्ठ कांग्रेस नेता, बिल्डर और 15 खिलाड़ी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156262