deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

घर में आए सांप को पकड़ने के दौरान लोगों ने कि‍या शोर, वन कर्मी का ध्‍यान भटकते ही सांप ने डस लि‍या और..._deltin51

deltin33 2025-9-30 13:36:27 views 1089

  सर्प मित्र को सांप ने डसा (प्रतीकात्‍मक चि‍त्र)





जागरण संवाददाता, बिजनौर। सांप पकड़ने गए एक सर्प मित्र को राक पायथन प्रजाति के अजगर ने डस लिया। गनीमत रही कि इस सांप में अधिक जहर नहीं होता है। सर्प मित्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार कराया गया और एंटी वैनम वैक्सीन लगवाई गई। उपचार के बाद सर्पमित्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अमित कुमार वन विभाग में दैनिक कर्मचारी हैं और सर्प मित्र के रूप में भी काम करते हैं। सोमवार को नई बस्ती में एक घर में सांप होने की सूचना मिली। अमित कुमार अपने साथी नैन सिंह के साथ सांप पकड़ने के लिए घर पहुंचे। उन्होंने सांप पकड़ते समय ग्लब्स पहन रखे थे और सांप पकड़ने वाली स्टीक भी उनके पास थी। सांप घर में गमलों के पीछे छिपा हुआ था। नैन सिंह और अमित कुमार सांप पकड़ने में लग गए।



सांप अजगर प्रजाति का राक पायथन था। यह नाममात्र का जहरीला होता है। सांप पकड़ने के दौरान घर के सदस्य शोर मचाने लगे और सांप जल्दी पकड़ने के लिए हड़बड़ी दिखाने लगे। इस दौरान टीम का ध्यान भटक गया और सांप ने अमित कुमार का बायां हाथ कलाई के ऊपर से मुंह में भर लिया और डस लिया। अमित कुमार ने तुरंत ही सांप को खुद से अलग किया और बोरी में बंद कर लिया। इसके बाद वे जिला अस्पताल गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें एंटी वैनम वैक्सीन व अन्य दवाई लगाई। अमित कुमार का हाथ सांप के डसने से सूज गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सांप को प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

Rahul Gandhi threat,BJP leader Printu Mahadevan,Kerala police action,Congress protest Kerala,Kejriwal Writes to Amit Shah,Criminal intimidation charges,Defamation case,K C Venugopal letter,Malayalam news channel debate,Provocative speech case   



निकल रहे जहरीले सांप

हाल ही में घरों में सांप निकलने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिला मुख्यालय की पाश कालोनियों से भी कोबरा, कामन करैत और रसल वाइपर जैसे सांप पकड़े जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि लोग सांप मारने के बजाए उन्हें पकड़वा रहे हैं। वन विभाग की टीम लोगों को सर्पदंश होने पर चिकित्सक के पास जाकर उपचार कराने को जागरूक कर रहे हैं।



क्षेत्रीय वनाधिकारी महेशचंद्र गौतम के अनुसार घरों में सांप दिखने पर या उसे पकड़ते समय लोग हड़बड़ाएं नहीं और शोर न मचाएं। सांप पकड़ने के दौरान घर के लोग शोर न मचाते तो सांप सर्प म‍ित्र को न डसता। कर्मचारी का उपचार करा दिया गया है और वह ठीक है। सांप को भी छोड़ दिया गया है।



like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

administrator

Credits
73309