search

लखनऊ में महिला ने साथियों संग दारोगा की वर्दी फाड़ी, थाने में महिला सिपाहियों को चप्पल से मारा

Chikheang 2025-11-13 03:07:14 views 1255
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। बासमंडी चौराहे पर संदिग्ध कार रोकने पर महिला व उसके तीन साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर महिला ने गिरेबान पकड़कर निलंबित कराने की धमकी देते हुए दारोगा की वर्दी फाड़ दी। दो महिला सिपाहियों ने पकड़ने का प्रयास किया तो हाथ पर दांत से काट लिया। पुलिस सभी को कोतवाली लेकर पहुंची तो वहां आरोपित महिला ने सिपाहियों पर चप्पल से हमला करते हुए बेरहमी से पीटा। पुलिस ने घेरकर चारों को दबोचा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


नाका थाने के अतिरिक्त निरीक्षक बैजनाथ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित आशियाना स्थित एलडीए कालोनी निवासी मानसी पांडेय, छत्तीसगढ़ निवासी अतुल जोशी, मुंबई निवासी शुभम पटेल और इंदिरानगर के अरावली मार्ग निवासी गौरव शुक्ला हैं। जांच में सामने आया कि दारोगा अमजद अली 10 नवंबर को नाइट ड्यूटी पर थे। देर रात वह हमराही सिपाही अशोक, अनूप के साथ जीप से गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान बासमंडी चौराहे के पास एक संदिग्ध कार में कुछ लोगों को बैठे देखा। पुलिस ने गाड़ी से उतरकर देखा तो कार में तीन पुरुष व एक महिला शराब पी रहे थे। टोकने पर कार में बैठी महिला मानसी पांडेय ने गाली-गलौज करते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अभद्रता करती रही। इस पर थाने पर फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया।

जानकारी मिलते ही हेड कांस्टेबल रानी वर्मा, चारबाग पिंक बूथ से हेड कांस्टेबल शशि देवी, कांस्टेबल किरन और फरहीन रिजवी मौके पर पहुंचीं। महिला पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो आरोपित मानसी ने दारोगा अमजद अली की कालर पकड़कर वर्दी फाड़ दी। महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया। इसपर मानसी ने सिपाही फरहीन रिजवी और किरन के हाथों पर दांत से काट लिया। काफी मशक्कत कर पुलिस महिला समेत चारों को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस घायल महिला सिपाहियों का फर्स्ट एड करने लगी।

इसी दौरान मानसी ने दोबारा गाली-गलौज करते हुए चप्पल से दोनों को पीटा। चीख-पुकार सुनकर पुलिसकर्मी दौड़े और आरोपित को पकड़ा। पुलिस ने घायल महिला सिपाहियों को मेडिकल के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक अमजद अली की तहरीर पर नाका पुलिस ने चारों के खिलाफ मारपीट, हमला, गाली-गलौज, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चारों को जेल भेज दिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953