deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Business Idea: इस चीज की खेती से होगी लाखों की कमाई, अदाणी-अंबानी के घरों में भी यह लाती है महक

LHC0088 2025-11-12 23:07:58 views 854

  

Business Idea: इस चीज की खेती से होगी लाखों की कमाई, अदाणी-अंबानी के घरों में भी यह लाती है महक



नई दिल्ली। Business Idea: आज के समय हर कोई बिजनेस करना चाहता है। लेकिन किसी को ये नहीं पता होता कि किस प्रकार के बिजनेस में फायदा होगा। बहुत से लोगों को तो यह तक नहीं मालूम होता है कि आखिर उन्हें किस चीज का बिजनेस करना है। बस वह यही सोचते रहते हैं कि उन्हें बिजनेस करना है। अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि आपको बिजनेस करना है लेकिन पता नहीं किस चीज का बिजनेस करना है तो यह खबर आपके लिए ही है। आइए जानते हैं कि हम किस बिजनेस की बात कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Business Idea: इस चीज की खेती से होगी लाखों की कमाई

हम चीज बिजनेस की बात कर रहे हैं वह है कच्चे धनिया की खेती का है। आपने हेडिंग पढ़कर यह अंदाजा तो जरूर लगा लिया होगा कि इस चीज का इस्तेमाल भारतीय उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी के यहां क्यों होता है। क्योंकि उनके यहां भी खाने में कच्चे धनिया का इस्तेमाल होता है। कच्चा धनिया का इस्तेमाल भारत ही नहीं विश्व भर में होता है। अगर आप कच्चे धनिया की खेती करते हैं तो आपको इससे महीने भर में लाखों रुपये का फायदा हो सकता है।
कैसे करें धनिया की खेती

कच्चा धनिया का इस्तेमाल सब्जी बनाने से लेकर खाने-पीने की लगभग हर एक चीज में होता है। अधिकतर धनिया को ठंडे और सुखद मौसम में बोना सबसे अच्छा माना जाता है। न तो अधिक सर्दी हो और न ही अधिक गर्मी हो। नवंबर में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती है। इसलिए आप इसे नवंबर में बो सकते हैं। कोशिश करें कि आप इसे अक्टूबर में बोएं। क्योंकि एक महीने का समय इसके तैयार होने में भी लगता है।

धनिया बुआई का सही समय अक्टूबर से दिसंबर का महीना सबसे बेस्ट माना जाता है। धनिया की खेती के लिए सबसे उपयुक्त सीजन होता है। धनिया की बुवाई के लिए 20-25 डिग्री सेल्सियस तापमान सबसे आदर्श टेम्परेचर माना जाता है। यह फसल कम पानी और हल्की धूप में अच्छे से बढ़ती रहती है।

एक एकड़ में धनिया लगाने के लिए आपको 8 किलो बीज की आवश्यकता होगी। वहीं, खेत तैयार करने में आपको 3 हजार रुपये का खर्च आएगा। पूरी खेती में आपको 10 से 15 हजार रुपये की लागत आएगी। अगर आप हाइब्रिड किस्त की धनिया का चुनाव करते हैं तो यह 30 से 35 दिन में तैयार हो सकती है। आप 40 से 50 दिन में धनिया की कटाई करके इसे बाजार में बेच सकते हैं।
लाखों में हो सकती है कमाई

आप 2 से 3 बार कटाई कर सकते हैं, जिससे मुनाफा बढ़ जाता है। मार्केट में धनिया का मूल्य ₹40-₹60 या कभी-कभी ₹100 किलो तक भी जा सकता है, खासकर जब उत्पादन कम होता है। एक एकड़ में 15 से लेकर 30 क्विंटल तक धनिया हो सकती है। यानी आप एक एकड़ में 4 से 20 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं की आपकी इतनी ही कमाई हो।  

नोट- यहां दी गई जानकारी अनुमानित डेटा पर आधारित है। हम किसी भी प्रकार की कमाई की कोई गारंटी नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Business Idea: 40 दिन में होती है इस चीज की खेती, लखपति बन जाते हैं किसान! जानें फसल का नाम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

910K

Credits

Forum Veteran

Credits
99565