लेह में तनाव, सरकार से बातचीत करने से एपेक्स बॉडी का इनकार; जोधपुर जेल में 24 घंटे CCTV की निगरानी में सोनम वांगचुक_deltin51

Chikheang 2025-9-30 04:07:34 views 1277
  लेह में तनाव वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद वार्ता से पीछे हटी एपेक्स बॉडी (फाइल फोटो)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लेह में हालिया हिंसा और गिरफ्तारियों के बाद एपेक्स बॉडी ने भारत सरकार के साथ होने वाली बातचीत से हटने का फैसला किया है। संगठन ने साफ कहा है कि जब तक पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत गिरफ्तार कार्यकर्ताओं पर से कार्रवाई नहीं हटाई जाती, वे दिल्ली जाकर वार्ता नहीं करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एपेक्स बॉडी का कहना है कि 24 सितंबर को पुलिस फायरिंग में चार युवाओं की मौत और 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के बाद हालात बेहद गंभीर हैं। उन्होंने मांग की है कि जब तक इस घटना की न्यायिक जांच और गिरफ्तार लोगों की रिहाई नहीं होती, तब तक किसी तरह की बातचीत नहीं होगी।


क्या-क्या है मांग?

एपेक्स बॉडी की मुख्य मांगों में लद्दाख को राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा, बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरियां और लेह-लद्दाख के लिए अलग लोकसभा सीट शामिल हैं। इसके अलावा, वे चाहते हैं कि क्षेत्र की जलवायु और पारिस्थितिकी की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

हिंसा 24 सितंबर को तब भड़की जब सोनम वांगचुक के नेतृत्व में भूख हड़ताल हो रही थी। प्रदर्शनकारियों ने कई दफ्तरों पर हमला किया और बीजेपी कार्यालय में आग लगा दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।


कब किया गया था गिरफ्तार

हिंसा के बाद शुक्रवार को सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत जोधपुर की जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उन पर भीड़ को भड़काने का आरोप लगाया है। लद्दाख पुलिस ने दावा किया कि वांगचुक का पाकिस्तान और बांग्लादेश यात्रा से जुड़ा एंगल भी सामने आया है।

लद्दाख पुलिस प्रमुख एसडी सिंह जमवाल ने कहा कि हाल ही में गिरफ्तार एक पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव के संपर्क में वांगचुक थे और वे पाकिस्तान में Dawn कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हालांकि, वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने सभी आरोपों को खारिज किया है।Navratri 2025, Durgashtami 2025, Kab Hai Durgashtami, Durga Ashtami Date, Durga Ashtami Puja Vidhi, Durga Ashtami Significance, Durgashtami Vrat Vidhi, Durgashtami Mantra, Durga Ashtami Shubh Muhurat, दुर्गा अष्टमी 2025, कब है दुर्गा अष्टमी, दुर्गा अष्टमी तिथि, दुर्गा अष्टमी पूजा विधि, दुर्गा अष्टमी महत्व, दुर्गा अष्टमी व्रत विधि, दुर्गा अष्टमी मंत्र, दुर्गा अष्टमी शुभ मुहूर्त, मां दुर्गा के मंत्र, दुर्गा चालीसा, दुर्गा मां की आरती,   


पल-पल रखी जा रही नजर

जोधपुर के सेंट्रल जेल में बंद वांगचुक पर जेल प्रशासन और पुलिस लगातार कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। सुरक्षा के लिहाज से वांगचुक को सेंट्रल जेल की विशेष सेल में रखा गया है। उनकी हर गतिविधि पर सीसीटीवी और वीडियो मॉनिटरिंग के जरिए पल-पल नजर रखी जा रही है।

जेल के कायदों के मुताबिक ही उन्हें ट्रीट किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए आरएसी के जवानों के साथ जेल प्रहरी भी लगातार चौकसी कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस का एक विशेष दस्ता भी निगरानी में तैनात है।


वांगचुक की स्थिति पर लिए जा रहे अपडेट

वरिष्ठ जेल अधिकारियों से लेकर जिला और पुलिस प्रशासन तक वांगचुक की स्थिति पर लगातार अपडेट ले रहे हैं। जेल डीआईजी राकेश मोहन शर्मा और जेल एसपी प्रदीप लखावत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश सुरक्षा इंतजामों का पल-पल का फीडबैक ले रहे हैं।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल भी इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। सोनम वांगचुक को जेल मेनू के अनुसार नाश्ते के साथ खाना भी दिया जा रहा है। अगर सूत्रों की मानें तो वांगचुक मेंटल तौर पर काफी मजबूत नजर आ रहे हैं , इसीलिए उनके स्वास्थ्य में फिलहाल किसी प्रकार की गिरावट या अन्य किसी प्रकार की घटना सामने नहीं आई है। जेल प्रशासन की ओर से उनके स्वास्थ्य जांच के साथ उन पर पूरी निगाहें बनाई गई हैं।



महाराष्ट्र: आई लव मोहम्मद लिखे जाने पर हिंसक प्रदर्शन, एक गिरफ्तार और हिरासत में 30 लोग

like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142684

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com