search

दिल्ली ब्लास्ट: थोड़ी देर में पीएम मोदी करेंगे CCS की बैठक, राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री रहेंगे मौजूद

Chikheang 2025-11-12 22:07:37 views 1166
  

पीएम आवास पर थोड़ी देर में होगी सीसीएस की बैठक। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए धमाके ने राजधानी को दहला दिया। इस आतंकी हमले में 10 लोगों की जान गई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएम मोदी अब से कुछ देर में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानी CCS की अहम बैठक करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह बैठक पीएम आवास पर होनी है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल शामिल होंगे। आज शाम की सीसीएस की ये बैठक अहम मानी जा रही है।
बैठक में एजेंसियों की रिपोर्ट पर होगी चर्चा

लाल किला ब्लास्ट मामले की जांच में तेजी लाई जा रही है। आज शाम होने वाली इस सीसीएस की बैठक में दिल्ली धमाके में हो रही जांच, सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
पीएम मोदी ने आज की घायलों से मुलाकात

भूटान से लौटते ही पीएम मोदी सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953