हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Congress, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलेगा। इसको लेकर डेडलाइन लगभग तय हो गई है। 15 अक्टूबर से पहले नए अध्यक्ष का ऐलान कर दिया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तीन अक्टूबर के बाद दोबारा दिल्ली जा सकते हैं। मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री भी दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में पार्टी शीर्ष नेताओं के साथ बैठक में नए अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।
इस साल दिसंबर महीने में पंचायत चुनाव होने हैं। ऐसे में हाइकमान अब नए अध्यक्ष के साथ राज्य व जिला कार्यकारिणी का ऐलान करने में ज्यादा समय नहीं लगाएगी। राज्य अध्यक्ष का ऐलान होने के साथ राज्य कार्यकारिणी का गठन होगा। जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति की जाएगी। जिला अध्यक्ष आगे जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक कार्यकारिणी गठित करेंगे।
नवंबर 2024 से भंग है कांग्रेस कार्यकारिणी
नवंबर 2024 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य कार्यकारिणी सहित जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग किया था। अकेले प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही पार्टी गतिविधियों का संचालन कर रही हैं।
13 अक्टूबर को वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण
13 अक्टूबर को राजधानी शिमला के रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण होना है। इस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका वाड्रा सहित कई नेता शिमला आएंगे।Lawrence Bishnoi gang,Canada terrorist organization,India Canada relations,Khalistan supporters,RCMP investigation,Canadian government decision,Organized crime in Canada,Bishnoi gang terrorism,Indias response,Gang violence
सूत्र बताते हैं कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण से पहले ही कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया जाए। प्रतिमा का अनावरण सरकारी कार्यक्रम है। दिसंबर महीने में पंचायत चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि उनके लिए सभी एक समान है। हाईकमान जिसे भी कमान सौंपेगा उसे उनका समर्थन होगा। राज्य अध्यक्ष की नियुक्ति में मुख्यमंत्री की राय सबसे अहम रहेगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई रेस में
हिमाचल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर कई नेता रेस में है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद को हामी भर चुके हैं। एक पार्टी एक सिद्धांत के कारण वह इसके लिए मंत्रिपद छोड़ने को भी तैयार हैं। बीते दिनों दिल्ली में आयोजित बैठक में उन्होंने अपना पक्ष हाईकमान के समक्ष रखा था। उनके अलावा कुलदीप राठौर, विनय कुमार, विनोद सुल्तानपुरी, आशीष बुटेल, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार के नामों पर चर्चा हो रही है। विनय कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुलाकात भी की थी।
कई बार संगठन बनाने का मसला उठा चुके पार्टी नेता
प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की तैनाती के बाद ही संगठन का भी गठन होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बीते साल छह नवंबर को राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग कर रखी है। इसके बाद कांग्रेस नेता बार बार जल्दी संगठन बनाने की मांग करते आए हैं।
यह भी पढ़ें- विक्रमादित्य सिंह पत्नी सहित पहली बार रामपुर में राज दरबार पहुंचे, हुआ पारंपरिक स्वागत; कुल देवी के मंदिर में होगा अनुष्ठान
यह भी पढ़ें- Himachal Panchayat Chunav: पंचायतों का आरक्षण रोस्टर जारी होने में क्यों हुई देरी? 25 सितंबर तय थी तिथि
 |