search

डॉ. शाहीन के एक्स हसबैंड ने खोले चौंकाने वाले राज, खुलकर बताया क्यों हुआ तलाक?

cy520520 2025-11-12 17:07:45 views 804
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में जैश के आतंकी संगठन की महिला विंग की डॉ. शाहीन का नाम सामने आने के बाद उसके परिजन और रिश्तेदार सदमे में हैं।  

लखनऊ की डॉ. शाहीन के पहले पति ने बताया कि पहले शाहीन पढ़ने में रुचि रखने वाली महिला थी, लेकिन वह इस तरह के गलत रास्ते पर आ जाएगी, इसका उन्हें अंदाजा नहीं था।

डॉ. शाहीन की शादी साल 2003 में डॉ. जफर हयात के साथ हुई थी। डॉ. जफर इस समय कानपुर के सरकारी केपीएम अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के तौर पर सेवा दे रहे हैं। डॉ. जफर का कहना है कि शादी के शुरुआत के 9-10 साल अच्छे गुजरे, लेकिन शाहीन विदेश में बसने का दबाव बनाने लगी, जिसकी वजह से उनका तलाक हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डॉ. जफर ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, जो उन्हीं के साथ रहते हैं, लेकिन डॉ. शाहीन ने कभी भी बच्चों से बात करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि बच्चे छोटे हैं, इसलिए उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई। दिल्ली कांड में शाहीन का नाम आने से परिवार के लोग भी हैरान हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737