search

पौड़ी गढ़वाल के इस गांव में गुलदार की दहशत, युवती पर किया हमला; डर के साए में जी रहे लोग_deltin51

Chikheang 2025-9-30 00:06:34 views 1266
  हलूणी में गुलदार की दहशत, विभागीय गश्त शुरू।





जागरण संवाददाता, पौढ़ी गढ़वाल। विकासखंड पोखड़ा के ग्राम हलूणी में रविवार को हुई घटना के बाद से गुलदार की दहशत फैली हुई है। इधर, घटना के बाद से ही गांव में विभाग ने गश्त शुरू कर दी है।

बताते चलें कि रविवार सुबह 23 वर्षीय प्रिया नेगी अपनी मां शोभा देवी के साथ घर के समीप खेतों में घास काटने के लिए गई हुई थी। प्रियंका खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान झाड़ियों के समीप उसे गुलदार घात लगाकर बैठा हुआ दिखाई दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



गुलदार ने प्रियंका पर छलांग मारी, जिससे उसके हाथ, पैर व पीठ पर नाखूनों से घाव हुए। गुलदार के चंगुल से छूट कर शोर मचाते हुए प्रियंका गांव की ओर दौड़ पड़ी। इसी दौरान ऊपर के खेत में खड़ी प्रियंका की मां ने गुलदार को बेटी के पीछे दौड़ता हुआ देखा तो वह दरांती लेकर गुलदार से भिड़ने के लिए कूद पड़ी।

शोभा देवी की हिम्मत से पस्त गुलदार वापस जंगल की ओर चला गया। घटना के बाद प्रियंका व उसकी मां वापस गांव पहुंचे और पूरी घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों ने प्रियंका को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल पहुंचाया।Salman ali agha, salman ali threw cheque, ind vs pak, asia cup final 2025, india vs pakistan, asia cup t20, indian cricket team, pakistan cricket team   



इधर, घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद वन विभाग की टीम गांव में गश्त कर रही है। वन विभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी लक्की शाह ने बताया कि घटना के बाद गश्त के लिए टीम मौके पर मौजूद है।

साथ ही ट्रैप कैमरे लगा कर गुलदार के चहलकदमी पर नजर रखी जा रही है। ग्राम प्रधान रजनी देवी ने बताया कि गुलदार की घटना के बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।



उन्होंने बताया कई बार गांव के आसपास गुलदार देखा गया है। बताया कि मवेशियों के घास काटना ग्रामीणों के लिए आवश्यक है। घटना के बाद ग्रामीण समूह में जाकर घास काटने जा रहे हैं।

like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953