search

Bihar Election 2025: BJP ने की 19 सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा, इन दिग्गजों का नाम शामिल

Chikheang 2025-9-29 20:43:01 views 1322
  विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव समिति की घोषणा





राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जोर शोर से तैयारी कर रही है। भाजपा के बड़े नेता लगातार बिहार के दौरे पर आ रहे है। वहीं अब पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
19 नेताओं को बिहार चुनाव समिति में शामिल

बीजेपी ने कुल 19 नेताओं को बिहार चुनाव समिति में शामिल किया है। जिसमें बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल का नाम पहले नंबर पर रखा है। जिसके बाद दूसरे नंबर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और तीसरे नंबर पर विजय कुमार सिन्हा को रखा गया है।



बिहार चुनाव समिति 2025 में राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नन्दकिशोर यादव, नित्यानन्द राय, मंगल पाण्डेय, संजय जायसवाल, भीखूभाई दलसानिया, रविशंकर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, जनक चमार और प्रेम रंजन कुमार पटेल को रखा गया है।

वहीं पदेन सदस्य धर्मशीला गुप्ता को दिया गया है। जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश और नागेन्द्र को शामिल किया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953