search

JAMSHEDPUR में शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में आग, दस लाख का सामान जलकर राख

deltin33 2025-11-12 04:07:18 views 883
  

मंगलवार को जमशेदपुर के मानगो में अगलगी के बाद बेशकीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में अचानक आग लग गई। घटना में फ्रिज, एसी, बैटरी सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक हो गया।    गोदाम संचालक आर खान के अनुसार, आग की घटना से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी।   घटनास्थल पर मौजूद आर खान ने बताया कि वह दुकान में बैठे थे, तभी गोदाम से अजीब आवाज सुनाई दी। वह वहां पहुंचे तो देखा कि अंदर से धुआं उठ रहा है और सामान जल रहा है।    उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। समय रहते आग नियंत्रित कर ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521