search

JAMSHEDPUR : कुत्ता बना झगड़े की वजह, पड़ोसी बोले- अब तो बात अदालत में होगी

cy520520 2025-11-12 02:08:22 views 1240
  

फाइल फोटो।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित नवजीवन काम्प्लेक्स में एक पालतू कुत्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गंभीर रूप ले चुका है। गुरुवार को हुए विवाद में दोनों ओर से मारपीट की नौबत आ गई।    एक पक्ष की महिला ने पड़ोसियों पर जान से मारने और दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने नीरज मिश्रा, मौसमी सिन्हा, तन्नु दत्ता और एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया है।   घटना आठ नवंबर की है। महिला ने बताया कि उसके घर में एक कुत्ता पाला गया है, जो अक्सर खेलते या घूमते हुए पड़ोसियों के घरों के अंदर पहुंच जाता था।    इस कारण पिछले कई महीनों से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। घटना वाले दिन कुत्ता फिर से पड़ोस में चला गया। उसी बात पर कहासुनी शुरू हुई और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई।   महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपितों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गंभीर धमकियां दीं। उसने जान से मारने और दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप लगाया है।    दूसरी ओर पड़ोसियों का कहना है कि लगातार चेतावनी के बावजूद कुत्ते को नियंत्रित नहीं किया गया। उनका कहना है कि अब मामला अदालत में ही तय होगा।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार बहस और हल्की झड़प हो चुकी है। इस बार विवाद अधिक बढ़ गया और मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737