deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Honda ने 6 साल में इस बाइक को दूसरी बार किया बंद, क्‍या है वजह और आगे क्‍या होगा

Chikheang 2025-11-11 17:38:56 views 81

  

Honda CB300R को भारत में बंद किया गया।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। होंडा मोटराइसिकल ने भारतीय बाजार से प्रीमियम सिंगल-सिलेंडर पोर्टफोलियो की नियो-रेट्रो बाइक Honda CB300R को हटा दिया है। इसे भारतीय बाजार में फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया था। इसने भारत में CB लाइनअप के लिए एक नया सफर शुरू किया था। अब इसे कंपनी ने भारत की आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी ने इसे मजह 6 साल में ही डिस्कांटीन्यू कर दिया है। आइए जानते हैं कि इसे किन खास फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता था और इसके बंद होने के पीछे के कारण क्या है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लॉन्च से लेकर अब तक की कहानी

Honda CB300R को भारतीय बाजार में फरवरी 2019 में लॉन्च हुई थी। तब इसे 2.41 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च की गई थी। इसके बाद जुलाई 2020 में इसे बंद कर दिया गया और एक नए BS6 मॉडल का इंतजार किया जाने लगा। इसे जनवरी 2022 में ज्यादा लोकलाइज्ड कंपोनेंट्स और कुछ अपडेट के साथ 2.77 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर फिर से लॉन्च की गई। अक्टूबर 2023 में इसकी कीमत 37,000 रुपये घटाकर 2.4 लाख रुपये एक्स-शोरूम की गई थी। सितंबर 2025 में नई GST दरों के रिवीजन के बाद कीमत और कम होकर 2.19 लाख रुपये हो गई, जिससे यह और भी आकर्षक बन गई। कीमतों में बार-बार बदलाव के बावजूद, CB300R कंपनी के सबसे कम बिकने वाले वाहनों में से एक रही, जो इसके संभावित बंद होने का कारण बन सकता है।
Honda CB300R का इंजन

CB300R की सबसे बड़ी खासियत इसका कम वजन था। केवल 146 किलोग्राम वजनी यह मोटरसाइकिल, 286cc के सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन से लगभग 32 PS की पावर जनरेट करती थी। यह पावर-टू-वेट रेशियो इसे चलाने में बेहद मजेदार बनाता था।
क्या यह वापसी करेगी?

  • यह सवाल बना हुआ है कि क्या Honda CB300R को वापस लाएगी। 350cc से कम की मोटरसाइकिलों को GST 2.0 रिवीज़न से लाभ हुआ है, इसलिए अगर Honda इसे बेहतर पैकेजिंग के साथ पेश करती है, तो इसमें बड़ी संभावना है। माना जाता है कि बंद किए गए मॉडल में कुछ आधुनिक फीचर्स की कमी थी। जिसमें ब्लूटूथ और नेविगेशन के साथ आधुनिक TFT इंस्ट्रूमेंटेशन और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट शामिल है।
  • भारत में एक नई नियो-रेट्रो प्रीमियम मोटरसाइकिल का पेटेंट कराया गया है। उम्मीद है कि यह अगली CB300R होगी, जिसमें USD टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, डुअल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक, बेहतर टायर, और फीचर्स से भरा एक नया TFT स्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे।
  • Honda CB300R की सफर समाप्त हो गई हो सकती है, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह केवल एक अल्पविराम है, और भविष्य में एक अधिक फीचर-पैक और प्रतिस्पर्धी मॉडल भारतीय बाजार में वापसी करेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

910K

Credits

Forum Veteran

Credits
97444
Random