search

जेन जी प्रदर्शनों के दौरान भागे कैदियों में से 7,700 जेलों में वापस लौटे

Chikheang 2025-9-29 12:04:23 views 1308
  नेपाल में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन की तस्वीर। (फाइल फोटो)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जेन जी विरोध प्रदर्शनों के दौरान नेपाल की जेलों से भागे कैदियों में से 7,700 कैदी या तो वापस लौट आए हैं या उन्हें गिरफ्तार कर यहां लाया गया है।

जेल प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जेन जी विरोध प्रदर्शनों के दौरान देश भर के हिरासत केंद्रों से कुल 14,558 कैदी भाग गए थे।
झड़प के दौरान हो गई थी 10 कैदियों की मौत

सुरक्षा बलों के साथ झड़प के दौरान 10 कैदियों की मौत हो गई, जबकि 7,735 कैदी अपनी-अपनी जेलों में लौट आए हैं। कुछ कैदी स्वेच्छा से लौटे हैं, जबकि अन्य को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


इतने कैदी अभी भी फरार

हालांकि, 6,813 कैदी अब भी विभिन्न जेलों से फरार हैं। सरकार ने इन कैदियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- नेपाल के पूर्व पीएम ओली और चार अन्य पर लगाया गया यात्रा प्रतिबंध, पूर्व अनुमति के बिना काठमांडू छोड़ने पर रोक
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953