Margashirsha Month 2025: भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय माह है मार्गशीर्ष, इस तरह प्राप्त करें कृपा

deltin33 2025-11-11 16:07:29 views 923
  

Margashirsha Month 2025 ऐसे प्राप्त करें भगवान श्रीकृष्ण की कृपा।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मार्गशीर्ष का महीना (Margashirsha Month) विशेष महत्व रखता है। कार्तिक पूर्णिमा के बाद मार्गशीर्ष का महीना शुरू हो जाता है। ऐसे में गुरुवार, 6 नवंबर से इस माह की शुरुआत हो चुकी है, जो 4 दिसंबर को  समाप्त होगा। इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप किस तरह इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मार्गशीर्ष माह का महत्व

मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होते हैं, जिस कारण इस माह को मार्गशीर्ष कहा जाता है। इसी माह में प्रभु श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ। साथ ही इस माह में गीता जयंती भी मनाई जाती है। भगवद गीता में मार्गशीर्ष माह के बारे में यह कहा गया है कि इस माह में भगवान श्री कृष्ण का विशेष प्रभाव रहता है। जो भी साधक इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष विधि-विधान से पूजा करता है, वह जीवन में समस्त सुखों को भोगने के बाद मोक्ष की प्राप्ति करता है।

  

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
पूजा में अर्पित करें ये चीजें

मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में तुलसी का विशेष रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में शंख का इस्तेमाल करना और उसकी पूजा करना भी काफी शुभ माना गया है। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के दौरान ओम नमो नारायण मंत्र का जप करना चाहिए।

  
मिलता है शुभ फल

मार्गशीर्ष माह में तीर्थ स्थलों पर जाकर स्नान करना काफी शुभ माना गया है। इसी के साथ ही इस माह में शंख पूजन का विशेष महत्व है। मार्गशीर्ष या अगहन माह में कपूर जलाकर तुलसी की पूजा व परिक्रमा करने से भी साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

यह भी पढ़ें- Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें इन मंत्रों का जप, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें- Margashirsha Ekadashi 2025 Date: मार्गशीर्ष माह में कब कौन-सी एकादशी है? अभी नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com