search

Jharkahnd Weather Update: एक दिन में दो डिग्री लुढ़का पारा, आज रात से और बढ़ेगी ठंड

deltin33 2025-11-11 12:07:21 views 1183
  

मौसम विज्ञान केंद्र रांची। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। पहाड़ों पर हिमपात का असर धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा समेत पूरे झारखंड में दिखने को मिल रहा है। उत्तरी हवाओं के आने के चलते अब हवा में ठंडक घुल गई है। न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर था, जो सोमवार को 14 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर अभी जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है। तापमान गिरने से ठंड और बढ़ेगी।
आज व कल उत्तर पश्चिमी भागों में शीत लहर का अलर्ट

मौसम केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान में अगले दो दिन राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर भी धनबाद व आसपास दिख सकता है। विशेष कर रात का मौसम सर्द रहने की संभावना है।  
चार दिनों का संभावित अधिकतम-न्यूनतम तापमान

मंगलवार 29- 13
बुधवार 28- 13
गुरुवार 28- 13
शुक्रवार 27 -14
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521