Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates: अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, सीतामढ़ी: Sitamarhi Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting:यह मिथिलांचल की महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। बिहार विधानसभ चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के तहत आज सुबह से यहां वोट डाले जा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भारतीय निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। लोगों में भी उत्साह दिख रहा है। लोगों ने अपने सभी कार्य को कुछ देर के लिए टाल दिया और सुबह-सुबह मतदान के लिए लिए बूथ पर पहुंचे।
इस विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला राजद और भाजपा के बीच है। दोनों प्रत्याशी सुनील हैं।
सीतामढ़ी विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की सूची-
1. चंदेश्वर प्रसाद, निर्दलीय
2. चंद्रिका प्रसाद, निर्दलीय
3. कृष्ण कुमार झा, निर्दलीय
4. महेश नंदन सिंह, निर्दलीय
5. पूजा आर्य, लोक दल
6. राघवेंद्र कुमार, निर्दलीय
7. राज नारायण साह, बसपा
8. राम किशोर राय, निर्दलीय
9. सुनील कुमार, राजद
10. सुनील कुमार पिंटू, भाजपा
11. ठाकुर चंदन कुमार सिंह, निर्दलीय
12 .उपेंद्र सहनी, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
13 .विनोद साह, निर्दलीय |