search

Delhi Agra Highway पर सनातन एकता पदयात्रा, मथुरा में चार दिन रहेगा डायवर्जन

Chikheang 2025-11-11 11:06:48 views 1207
  

प्रतीकात्मक चित्र।



जागरण संवाददाता, मथुरा। दिल्ली से वृंदावन आ रही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा 13 को हरियाणा से मथुरा की सीमा कोसीकलां में प्रवेश करेगी।

पदयात्रा को लेकर पुलिस की चिंता बढ़ी हुई है। पुलिस प्रशासन ने 13 से 16 नवंबर तक हाईवे पर रूट डायवर्जन किया है। 15 व 16 नवंबर को हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

सभी वाहन एक्सप्रेसवे होकर गुजारे जाएंगे। वहीं शहरी कई मार्ग पर भी वाहनों का आवागमन नहीं होगा। एसपी यातायात मनोज कुमार ने बताया यात्रा को देखते हुए 13 से 16 नवंबर तक आगरा-दिल्ली हाईवे-19 पर वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह व्यवस्था 12 नवंबर को रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। इस दौरान ग्वालियर, कानपुर, आगरा की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन रैपुरा जाट अंडरपास से यूटर्न लेकर वापस आगरा होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से निकलेंगे।

आगरा से दिल्ली जाने वाले भारी व कामर्शियल वाहन रिफाइनरी के बाद गांव अंडरपास से नवनिर्मित मथुरा-बरेली हाईवे से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे जा सकेंगे।

हाथरस एवं अलीगढ़ से पलवल, फरीदाबाद एवं दिल्ली जाने वाले वाहन राया कट यमुना एक्सप्रेसवे, लखनऊ-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे से नौहझील बाजना, शेरगढ़, कोसी के रास्ते होते हुए दिल्ली, पलवल, फरीदाबाद की ओर जाने वाले समस्त भारी कामर्शियल वाहन नौहझील, पटेल चौक, कोसी तिराहा व छाता की ओर प्रतिबंधित रहेंगे।

सभी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से ही अपने गंतव्य को जाएंगे। नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे से होकर एनएच-19 होकर दिल्ली जाने वाले सभी प्रकार के प्रतिबंधित रहेंगे। भरतपुर से आने वाले भारी, कामर्शियल वाहन जाजम पट्टी से ओल होकर फरह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

ये सभी वाहन मथुरा बरेली हाईवे, यमुना एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। मथुरा शहर से दिल्ली जाने वाले वाहन जयगुरूदेव अंडरपास, मंडी चौराहा से एनएच-19 आगरा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

ये सभी वाहन बाद गांव अंडरपास से मथुरा बरेली हाईवे व यमुना एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे। डीग व कामां की ओर से आने वाले सभी वाहन बरसाना गोवर्धन होते हुए मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहा से यमुना एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

ये वाहन राणा की प्याऊ, नंदगांव चौकी तिराहा से कोसी और छाता की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। चार पहिया वाहनों का आवागमन एचएन 19 पर एक पंक्ति में रहेगा। जरूरत पड़ने पर इन्हें भी प्रतिबंधित किया जाएगा।

  

यह भी पढ़ें- Delhi Blast के बाद ताजमहल में भी हाई अलर्ट, बंद होने के बाद खंगाला चप्पा-चप्पा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953