search

दिल्ली में हुए धमाके में यूपी के युवक की मौत, जानकारी मिलते ही सीओ दीप पहुंचे मृतक के घर

Chikheang 2025-11-11 05:05:54 views 757
  



जागरण संवाददाता, अमरोहा। सोमवार शाम दिल्ली में लाल किला के सामने हुए बम धमाके में मृतकों में शामिल अशोक कुमार हसनपुर के गांव मंगरोला के रहने वाले थे। वह वहां डीटीसी में परिचालक के पद पर तैनात थे। देर रात उनकी मौत की जानकारी स्वजन को मिली तो कोहराम मच गया। गांव के लोगों का तांता उनके घर लग गया। जानकारी मिलते ही सीओ दीप कुमार पंत भी गांव पहुंचे तथा स्वजन से जानकारी ली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव मंगरोला निवासी किसान जगवंश सिंह के परिवार में पत्नी सोमवती के अलावा दो बेटे सुभाष व अशोक कुमार तथा दो बेटी हैं। बड़े बेटे गांव में ही मजदूरी करते हैं। जबकि अशोक कुमार तीन साल पहले डीटीसी में परिचालक के पद पर भर्ती हुए थे। लिहाजा वह पत्नी सोनम तथा बेटी अरोहिज़ काव्या व बेटे आरव के साथ

दिल्ली के संगम विहार के जगतपुर गांव में रहते थे। दीपावली पर वह परिवार के साथ गांव आए थे। जबकि शनिवार को उनकी बात भतीजे मिंटू से बात हुई थी। देर रात घटना की जानकारी मिली तो स्वजन में कोहराम मच गया। गांव के लोग उनके घर जमा हो गए। सीओ दीप कुमार पंत व निरीक्षक अपराध अमरपाल गांव पहुंचे तथा स्वजन से बात की। गांव के कुछ लोगों के साथ स्वजन दिल्ली रवाना हो गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953