मुख्यमंत्री सुक्खू 15 नवंबर को जा सकते हैं दिल्ली दौरे पर, हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार पर क्या बन रही संभावना?

LHC0088 2025-11-10 23:07:06 views 548
  

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 15 नवंबर को दिल्ली दौरा संभावित है। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल के चौथे वर्ष में प्रवेश कर रही है।

ऐसे में संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने की कवायद तेज हो गई है। चर्चा है कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष शिमला संसदीय क्षेत्र से बनने की स्थिति में एक मंत्री की कुर्सी जा सकती है, ऐसे में मंडी अथवा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कोई नेता मंत्री बन सकता है।

वहीं, यदि कोई मंत्री कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनता है तब तो मंत्रिमंडल में फेरबदल तय ही है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि किसी मंत्री के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दो नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
निगम व बोर्ड में जिम्मेदारी देने की भी संभावना

मुख्यमंत्री सुक्खू पार्टी आलाकमान से सार्वजनिक उपक्रमों में रिक्त पड़े पदों को भरने पर भी मंथन करेंगे। विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता घर पर बैठे हैं, जिन्हें अब निगमों और बोर्डों में जिम्मेदारी देने की संभावना जताई जा रही है।

कांग्रेस संगठन के भीतर लंबे समय से इन नियुक्तियों को लेकर चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा कई दिग्गजों के लिए नई जिम्मेदारियां तय कर सकता है।
यमुना रिवर बोर्ड की बैठक भी प्रस्तावित

इधर, 20 नवंबर को दिल्ली में अपर यमुना रिवर बोर्ड की बैठक भी प्रस्तावित है। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव सहित शीर्ष अधिकारी भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में दिल्ली को यमुना से मिलने वाले जल की मात्रा और बंटवारे को लेकर चर्चा होगी। यमुना के पानी पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड की दावेदारी लंबे समय से विवाद का विषय रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: आपदा में सब कुछ खोने वाली 14 महीने की नितिका को सरकार दिए 28 लाख रुपये, CM बोले- ऐसी बेटियां अब अकेली नहीं

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आपदा प्रभावितों को अब 8-8 लाख की राहत, 4914 को दिए 81 करोड़, CM बोले, भाजपा विधायकों को भी आना चाहिए था
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140260

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com