search

भाजपा संगठन में अंदरूनी घमासान, बैनर से PM मोदी और CM योगी गायब; उठे कई सवाल

Chikheang 2025-11-10 21:08:22 views 1132
  



ठाकुर डीपी आर्य, हापुड़। भाजपा संगठन में मच रहा अंदरूनी घमासान रविवार को सड़क पर आ गया और उद्घाटन के पत्थर से लेकर बैनर तक छा गया। मौका था सांसद अरुण गोविल द्वारा शहर के पटेलनगर में सीसी रोड व नालियों के उद्घाटन का। इसका निर्माण एचपीडीए द्वारा कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, एक ओर जहां उद्घाटन के पत्थर पर एचपीडीए के अधिकारियों के नाम पर पेपर की चिप्पी लगा ढक दिए गए, वहीं उद्घाटन के लिए लगाए गए बैनर-पोस्टर से शहर विधायक विजयपाल आढ़ती के नाम-चित्र गायब थे। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई है। वहीं बैनर पर जिलाध्यक्ष व मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री के नाम-चित्र भी नहीं लगाए गए। यह मामला शहर में चर्चा बना हुआ है।

सत्ताधारी संगठन होने के चलते भाजपा में गुटबाजी और मारामारी कुछ ज्यादा है। यह कई बार सार्वजनिक चर्चाओं में आ जाती है तो कई बार वरिष्ठ पदाधिकारी इसको संभाल लेते हैं। दरअसल, भाजपा में शहर विधायक को अलग-थलग डाल दिया गया है। कई मौकों पर उनकी उपेक्षा की जाती रही है। विधायक अपनी उपेक्षा और समुचित प्रोटोकाल नहीं मिलने पर कई बार नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। खासतौर पर एचपीडीए व सांसद के आयोजनों में विधायक को कई बार किनारे किया जा चुका है। अबकी बार मामला शहर के पटेलनगर में सीसी रोड के उदघाटन का है।

इस सड़क का निर्माण वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह के क्षेत्र में पटेलनगर में कराया गया है। इस सड़क और नाली का निर्माण एचपीडीए की अवस्थापना निधि से किया गया है। सबसे दिलचस्प यह रहा कि उदघाटन के समय पत्थर पर एचपीडीए के वीसी और सचिव के नाम के ऊपर कागज की चिप्पी चिपकाकर ढक दिया गया। जिससे किसी को दिखाई न पड़े। इसका लोकार्पण सांसद अरुण गोविल द्वारा किया गया। सड़क के लोकार्पण के लिए कई बैनर और पोस्टर क्षेत्र में लगाए गए। इन पर शहर विधायक विजयपाल आढ़ती का नाम व चित्र नहीं लिया गया। कई बैनर से जिलाध्यक्ष का चित्र भी गायब था।

यह भी पढ़ें- थाने ने नहीं सुनी, SP ने की कार्रवाई; हापुड़ में फर्जी बैनामा कांड का जांच शुरू

वहीं, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के चित्र भी नहीं लगे थे। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, बैनर-पोस्टर पर सांसद अरुण गोविल और उनके प्रतिनिधियों के नाम-चित्र ही लगे हैं। यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


मेरी व्यक्ति के रूप में बात छोड़िए, शहर क्षेत्र में सड़क का लोकार्पण किया जा रहा है और वहां के विधायक का नाम-फोटो ही बैनर से गायब है। पता नहीं संगठन के कुछ लोग क्या संदेश देना चाहते हैं। मैं यह पहला उदघाटन देख रहा हूं, जिसमें सांसद उदघाटन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष के चित्र गायब हैं। यह गंभीर मामला है। - विजयपाल आढ़ती - शहर विधायक

मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया। किस कारण से ऐसा किया गया, इसकी जांच कराई जाएगी। सांसद व प्रदेश संगठन के संज्ञान में मामला लाया जाएगा। जिस किसी ने भी इसको किया है, वह पार्टी की नीतियों के खिलाफ है। - नरेश तोमर- भाजपा जिलाध्यक्ष
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953