search

अमेरिका में 40 दिन का शटडाउन कैसे खत्म करेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने तैयार किया प्रस्ताव

deltin33 2025-11-10 15:37:23 views 947
  

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। फोटो- पीटीआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के इतिहास में लगा अब तक का सबसे लंबा शटडाउन खत्म होने वाला है। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी 40 दिन के इस शटडाउन को खत्म करने के संकेत दिए हैं। विपक्षी डेमोक्रेट्स पार्टी के 8 सदस्यों ने अफोर्डेबल केयर एक्ट सब्सिडी पर वोटिंग की मांग की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले 40 दिन से अमेरिका में शटडाउन से हड़कंप मचा हुआ है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। कई सरकारी कर्मचारियों को अभी तक सैलरी नहीं मिली है। मगर, ट्रंप अपनी जिद छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा माजरा क्या है?
अमेरिका में क्यों लगा है शटडाउन?

अमेरिका में 1 अक्टूबर को पेश हुआ रेगुलर बजट पास नहीं हो पाया, जिससे कई सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और लोगों को सब्सिडी का पैसा नहीं मिल पाया है। फंडिंग रुकने के कारण अमेरिका में शटडाउन लागू हो गया। वहीं, ट्रंप प्रशासन ने स्वास्थ्य बीमा और ओबामा केयर फंड पर भी रोक लगा दी है। इसके खिलाफ विपक्षी डेमोक्रेट्स पार्टी के लोग सड़कों पर उतर आए हैं।

इसके अलावा ट्रंप ने फिलिबस्टर (संसद में कई घंटों की लंबी बहस) को भी खत्म करने की बात कही है। ट्रंप का कहना है कि फिलिबस्टर के कारण विधेयक या फंडिंग पास नहीं हो पाती है।
ट्रंप ने शटडाउन पर क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शटडाउन पर बात करते हुए कहा, “ऐसा लगता है कि हम शटडाउन खत्म करने के बेहद करीब हैं। हम किसी भी अवैध शरणार्थी या कैदियों को पैसे देने के लिए हामी नहीं भरेंगे। मुझे लगता है डेमोक्रेट्स को यह बात समझ आ गई है। शटडाउन जल्द ही खत्म हो सकता है।“
शटडाउन में क्या बंद-क्या खुला?

अमेरिका में 40 दिनों के शटडाउन के दौरान पोस्टल सेवाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, सोशल सिक्योरिटी पेमेंट्स, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, बैंक, कोर्ट, बॉर्डर सिक्योरिटी, फेडरेल कानून लागू करने वाली एजेंसियां और सैन्य सेवाएं बिना किसी रुकावट के सुचारु रूप से जारी थीं। हालांकि, राष्ट्रीय उद्यान, संघीय सरकार के विजिटर्स सेंटर और टूर के अलावा स्मिथसोनियन म्यूजियम को बंद रखा गया था।
व्हाइट हाउस ने तैयार किया प्रस्ताव

व्हाइट हाउस ने कुछ सांसदों के साथ मिलकर प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत कई कदम उठाए जाएंगे।

  • दिसंबर के दूसरे हफ्ते में अफोर्डेबल केयर एक्ट पर वोटिंग होगी।
  • शटडाउन के दौरान नौकरी से निकालने वाले नोटिस रद किए जाएंगे और रोकी गई फंडिंग को बहाल किया जाएगा।
  • कृषि समेत कई विभागों को इस वित्त वर्ष के अंत तक फंडिंग मिलती रहेगी।
  • फूड स्टैंप्स के नाम से मशहूर पूरक पोषक सहायता कार्यक्रम की फंडिंग भी बहाल की जाएगी।

अफोर्डेबल केयर एक्ट पर फंसा पेंच

इस प्रस्ताव में अफोर्डेबल केयर एक्ट की फंडिंग बढ़ाई नहीं गई है। इसे लेकर ही डेमोक्रेट्स ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला था। हालांकि, इस एक्ट पर दिसंबर के दूसरे हफ्ते में वोटिंग का वादा किया गया है। इससे लाखों अमेरिकी स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521