search

अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड! 3 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली समेत यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

Chikheang 2025-11-10 13:07:30 views 1155
  

श्रीनगर में डल लेक पर सुबह का नजारा। फोटो- पीटीआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर के महीने से देश के कई हिस्सों में गुलाबी ठंड अब प्रचंड रूप धारण कर रही है। बीते दिन राजस्थान में शीतलहर का कहर देखने को मिला। वहीं, अब मौसम विभाग ने 3 राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, 9-11 नवंबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर से ठंड बढ़ने की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ठंड बढ़ने के कारण कई जगहों पर पारा अचानक से कम हो गया है। खासकर दक्षिण हरियाणा, उत्तर पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

  
किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग ने 9-13 नवंबर तक दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, केरल और माहे में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड और हिमाचल में होगी बर्फबारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जताई है। खासकर लाहौल स्पीति और मनाली में भारी बर्फ गिरने का अनुमान है। वहीं, उत्तराखंड के चमोली, नैनीताल, मसूरी और रुद्रप्रयाग में शीतलहर का कहर बढ़ने वाला है।

  

जम्मू-कश्मीर। फोटो- पीटीआई
दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

दिल्ली में अगले 7 दिनों के भीतर ठंड प्रचंड रूप ले सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ होगी। साथ ही सुबह और शाम को 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

  

वाराणसी। फोटो- पीटीआई
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी सर्दियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। आने वाले कुछ दिनों में दोनों ही राज्यों में बरसात की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

यूपी-बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, रात को अचानक तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा बिहार के उत्तर पश्चिमी और पूर्वी यूपी में शीतलहर चलने के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें- भारत में \“La Nina\“ का प्रकोप! कई राज्यों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान; IMD का अलर्ट जारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953