अमेरिका में रह रही महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप, महिला आयोग से की शिकायत

deltin33 2025-11-10 12:37:58 views 1254
  



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। अमेरिका के शिकागो में रह रही मेरठ की महिला ने राज्य महिला आयोग को शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी उसके पति ने अमेरिका में उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में अमेरिका की स्थानीय कोर्ट ने महिला के पति को सजा भी सुनाई है। इसके बाद महिला का पति भारत आ गया। महिला का आरोप है कि पति ने मकान की किश्तों का भुगतान करना बंद कर दिया है। जिस वजह से मकान नीलाम होने की कगार पर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शिकागो में रह रही महिला रूबी भाटी ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी शादी वर्ष 2010 में नेहरू नगर निवासी युवक अजय से हुई थी। पति शिकागो में एक कंपनी में नौकरी करता था। ससुराल वालों से अनबन होने के बाद रूबी भाटी अपनी दो बेटियों को साथ वर्ष 2016 में पति के पास शिकागो पहुंची।

आरोप है कि फरवरी 2024 में पति ने रूबी भाटी पर जानलेवा हमला किया और दोनों बेटियों सहित हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने शिकागो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को इस मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने आरोपित को छह माह कैद और 50 हजार डालर का जुर्माना लगाया।

महिला ने प्रयास कर सजा को आउट आफ कोर्ट प्रोबेशन में बदलवा दिया। लेकिन आरोपित कोर्ट में बाद में गैर हाजिर रहा जिस वजह से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसके बाद नौकरी छोड़कर पति गाजियाबाद भाग आया। महिला की शिकायत के संबंध में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि महिला आयोग से शिकायत आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
388010

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com