search

सुहावने मौसम में श्रद्धालुओं कर रहे मां वैष्णो देवी की यात्रा, रोपवे-घोड़ा और पालकी सेवा का भरपूर लाभ उठा रहे श्रद्धालु

cy520520 2025-11-10 10:39:01 views 1242
  

सुहावने मौसम में श्रद्धालुओं कर रहे मां वैष्णो देवी की यात्रा। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, कटड़ा। वर्तमान में श्रद्धालुओं की मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी तरह से परेशान मुक्त बनी हुई है। लगातार साफ मौसम रहने के कारण श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं बिना किसी बाधा के उपलब्ध हो रही हैं। श्रद्धालु हेलीकाप्टर, बैटरी कार , रोपवे, घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी जैसी सेवाओं का लाभ उठाते हुए अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी रखे हुए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, वर्तमान में आमतौर पर 15,000 से 20,000 के बीच श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों, अर्थात् शुक्रवार और शनिवार को श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। रेलवे विभाग द्वारा धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में मां वैष्णो देवी की यात्रा में और बढ़ोतरी हो सकती है।

फिलहाल श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी करने के बाद कटड़ा में प्रसाद के रूप में खरीदारी भी कर रहे हैं, जिससे बाजारों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी हुई है।

मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आपदा प्रबंधन दल, श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग और सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं और लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी तरह से सुचारू है। श्रद्धालु पूरे जोश और श्रद्धा के साथ अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं। 8 नवंबर को करीब 24,000 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी की यात्रा की, जबकि रविवार दोपहर तीन बजे तक करीब 13,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737