search

चिराग पासवान ने तेजस्वी के MY का बताया नया अर्थ, कहा- एकबार फिर एनडीए सरकार

cy520520 2025-11-9 23:37:14 views 774
  

Bihar Politics: पूर्वी चंपारण में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते चिराग पासवान। जागरण  



संवाद सहयोगी, पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण)। Bihar Assembly Election 2025: जहां से चुनाव प्रचार शुरू किया वहीं पर आज अपना अंतिम सभा कर चुनावी प्रचार का समाप्ति कर रहा हूं। जो बिहार विधानसभा की मेरी आखरी सभा हैं।

पहले चरण के रुझान में बिहार में फीर से एनडीए डबल इंजन की सरकार आप रही हैं। एनडीए सरकार आने पर अगले पांच साल बिहार के लिए महत्वपूर्ण होगा। ग्यारह साल के मोदी सरकार में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं को 10-10 हजार दिया गया हैं। महिलाएं उधमी हो इसके लिए 02-02 लाख और दिया जायेगा जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। हम विकास की बात करते हैं व महागठबंधन के लोग जाति धर्म मजहम में बांटने का काम करते हैं।

याद कीजिए 90 का दशक जब लूट,डकैती,भ्रष्टाचार,बालात्कार चरम पर थाजो बिहार को बर्बादी के तरफ़ ले गया। मेरे लिए एमवाई समीकरण में एम मतलब महिला व वाई का मतलब युवा हैं।

उक्त बातें पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के मखनीया हाई स्कूल के खेल मैदान में गोविंदगंज से एनडीए समर्थीत लोजपा(आर) प्रत्याशी राजू तिवारी के लिए विशाल सभा को संबोधित करते हुए कही।

आगे उन्होंने ने कहा की मेरे लिए बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट हैं। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक प्रधानमंत्री बिहार में 12-13 बार आ गए हैं जो दर्शाता है की बिहार और बिहारी प्रधानमंत्री के लिए कीतनी प्राथमिकता रखते हैं।

जब-जब पीएम बिहार आए लाखों करोड़ों का सौगात दीए हैं। गांव से शहरों की दूरी को एनडीए व नितीश कुमार जी की सरकार ने कम की हैं। देश में करीब 80 करोड़ लोगों को मुक्त में अनाज दिया जा रहा हैं।

वहीं दूसरी ओर पहाड़पुर हाई स्कूल के खेल मैदान में एनडीए समर्पित लोजपा आर प्रत्याशी राजू तिवारी के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभा को भोजपुरी के पावर स्टार स्टार सीने अभिनेता गायक पवन सिंह ने संबोधित किया।

अपने संबोधन में भोजपुरी स्टार ने कहा कि विहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बना कर बिहार के विकाश की रफ्तार को और तेज रफ्तार वाली सरकार एनडीए सरकार बनानी है। सरकार बनाने के लिए आपको मतदान करना है।

मौके पर सभा को पूर्व विधायक राजन तिवारी,रतन तिवारी,लोजपा(आर) के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार मिश्रा,हिरालल गिरी, जितेंद्र सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव चौरसिया,आदी ने सभा को संबोधित किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737