search

सिर्फ 5 मिनट में Javed Akhtar ने लिख दिया था ये सुपरहिट गाना, YouTube पर हैं 143 मिलियन व्यूज

LHC0088 2025-11-9 22:13:09 views 1015
  

जावेद अख्तर ने 5 मिनट में लिखा था ये गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पद्म श्री, पद्म भूषण और 5 नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में और गाने लिखी हैं। सलीम खान के साथ मिलकर उन्होंने जंजीर, शोले, दीवार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दिए और गीतकार के रूप में उन्होंने कई हिट गानों के बोल लिखे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भले ही जावेद अख्तर को बेस्ट स्क्रीनराइटर के लिए कोई नेशनल अवॉर्ड न मिला हो, लेकिन उन्होंने गीतकार के तौर पर पांच-पांच नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने कई चार्टबस्टर गाने लिखे हैं जो सदाबहार बन गए। एक गाना उन्होंने मात्र 5 मिनट में लिख दिया था। फराह खान ने इससे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है।
5 मिनट में जावेद ने लिखा था ये गाना

दरअसल, फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम (Om Shanti Om) के सारे गानों की लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखी थी। उन्होंने सारे गाने लिखने में थोड़ा टालमटोल किया लेकिन एक गाना 5 मिनट में लिख दिया और वो गाना था दर्द-ए-डिस्को (Dard-E-Disco Song)। जो आज भी लोगों का पसंदीदा है और इसके यूट्यूब पर 143 मिलियन व्यूज हैं।

यह भी पढ़ें- Main Hoon Na में अमृता राव से पहले ये एक्ट्रेस बनने वाली थी \“संजना\“, 2 हफ्ते पहले क्यों छोड़ दी थी मूवी?

  



टेक 2 पॉडकास्ट में फराह खान ने बताया-  


हम उनके दो लाइन लिखने और हमें देने के लिए कई दिनों तक इंतजार करते थे। जावेद अंकल टालमटोल कर सकते हैं। वह किसी भी चीज के बारे में बात कर सकते हैं लेकिन अपना काम नहीं करेंगे। जब हम दर्द-ए-डिस्को कर रहे थे तो मैंने उन्हें बस इतना ही कहा था- \“बस गुलजार साहब जैसा लिखो।\“ और पांच मिनट के अंदर ही उन्होंने दर्द-ए-डिस्को लिख दिया था। जावेद अंकल ने कहा, \“अच्छा, गुलजार साहब जैसा लिखना है? अभी लिखता हूं।\“ अगर आप दर्द-ए-डिस्को सुनेंगे तो वह पूरा गुलजार साहब जैसा ही लिखा हुआ है।  


फराह ने यह भी कहा था कि फिल्म \“दिल से\“ में \“सतरंगी रे\“ गुलजार साहब ने लिखी थी और इसके लिरिक्स जानने के लिए वह जावेद जी से कॉन्टैक्ट करती थीं। बता दें कि ओम शांति ओम का निर्देशन फराह खान ने किया था और उसकी कोरियोग्राफी भी उन्होंने ही की थी। फिल्म में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे।  

यह भी पढ़ें- किसी के प्यार में नंगे पैर हाजी अली गई थीं Farah Khan, बोलीं- अच्छा हुआ अल्लाह ने नहीं सुनी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138