search

आंध्र प्रदेश: खेल-खेल में बहु ने सास को कुर्सी से बांधा, फिर आंखों में पट्टी बांधकर जिंदा जला दिया

LHC0088 2025-11-9 15:36:45 views 1091
  

विशाखापट्टनम: बहू ने सास को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया (सांकेतिक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां सास-बहु की लड़ाई में बहु ने अपनी सास को बुरी तरह जला कर मार डाला। घटना की जानकार पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बहु को गिरफ्तार कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपनी सास को कुर्सी में बांधा और फिर आंख में पट्टी बांध दी। इसके बाद आग लगा दी। इस दौरान कुर्सी में बंधी बुजुर्ग सास चिल्लाती रही, लेकिन बेरहम बहू को जरा भी दया नहीं आई। बुजुर्ग महिला की 8 वर्षीय नातिन ने अपनी दादी को बचाने की कोशिश की। इस दौरान वह भी झुलस गई।
ऐसे दिया घटना को अंजाम

एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देतु हे बताया कि शुक्रवार सुबह ललिता देवी (30) ने अपनी सास जयंती कनक महालक्ष्मी (63) को अपनी आठ साल की बेटी के साथ चोर-पुलिस खेल खेलने के लिए कहा और फिर वारदात को अंजाम दिया।
पति के बीच विवाद के हस्तक्षेप से नाराज थी बहु

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ललिता ने अपनी सास पर पेट्रोल छिड़का और उन्हें आग के हवाले कर दिया। वह इस बात से नाराज थी कि कनक महालक्ष्मी उसके और उसके पति के बीच विवाद में हस्तक्षेप कर रही थीं।
दादी को बचाने के चक्कर में झुलसी बच्ची

पुलिस ने बताया कि ललिता की 8 वर्षीय बेटी ने अपनी दादी को बचाने की कोशिश की। इस दौरान वह झुलस गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार


वहीं, ललिता ने अपने पति को बताया कि उसकी सास जयंती कनक महालक्ष्मी टेलीविजन के शॉर्ट सर्किट के कारण जल गई थीं। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने जमब मामले की जांच की तो ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138