search

राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा है उत्तराखंड का ये जिला, दो राज्यों को दिए सात मुख्यमंत्री

deltin33 2025-11-9 14:07:19 views 1137
  



जागरण संवाददाता, पौड़ी। जनपद पौड़ी राजनीतिक रूप से बहुत उपजाऊ रहा है। इस जिले की विभूतियों ने प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। पौड़ी जिले ने उत्तराखंड को चार और उत्तर प्रदेश को दो-दो मुख्यमंत्री दिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद पौड़ी के मूल निवासी हैं। इसके अलावा दो केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड की कैबिनेट में 8 मंत्री भी पौड़ी से रहे हैं।

गांव के रहने वाले थे। उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के यमकेश्वर ब्लाक स्थित पंचूर गांव के मूल निवासी हैं। उत्तराखंड की बात करें तो जिले से बीसी खंडूड़ी वर्ष 2007 में पहले मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वर्ष 2009 में रमेश पोखरियाल निशंक सीएम बने थे।

बीसी खंडूड़ी पौड़ी ब्लाक के राधा बल्लभपुरम के मूल निवासी हैं। जिला मुख्यालय पौड़ी के रहने वाले हैं। निशंक विकासखंड पाबौ के पिनानी गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 में विजय बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने, जो खिर्सू के बुघाणी गांव के मूल निवासी हैं। वर्ष 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने। वह जयहरीखाल ब्लाक के खैरासैंण के निवासी हैं।

वर्ष 2021 में तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया। तीरथ कल्जीखाल ब्लाक के सीरों गांव के रहने वाले हैं। केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों में भक्तदर्शन, बीसी खंडूड़ी अटल सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रहे। वहीं रमेश पोखरियाल निशंक ने मोदी कैबिनेट में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दायित्व संभाला।

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्रियों में प्रदेश की अंतरिम सरकार में तीरथ सिंह रावत शिक्षा मंत्री, मोहन सिंह रावत गांववासी पंचायतीराज मंत्री, रमेश पोखरियाल स्वास्थ्य मंत्री रहे। पहली निर्वाचित सरकार में डा. हरक सिंह रावत, अमृता रावत, टीपीएस रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी कैबिनेट मंत्री रहे।

इसके बाद खंडूड़ी व निशंक की कैबिनेट में विजया बड़थ्वाल कैबिनेट का हिस्सा रहीं। विजय बहुगुणा की कैबिनेट में डा. हरक सिंह रावत, अमृता रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी मंत्री थे। त्रिवेंद्र रावत व तीरथ रावत की कैबिनेट में सतपाल महाराज, डा. हरक सिंह रावत, डा. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री रहे।

धामी के पहले कार्यकाल में डा. धन सिंह रावत, डा. हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री और दूसरे कार्यकाल में केवल हरक सिंह रावत नहीं हैं। कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूड़ी विधानसभा अध्यक्ष हैं। रमेश पोखरियाल निशंक व डा. हरक सिंह रावत उत्तर प्रदेश में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521