Jharkhand Weather Update: झारखंड में 3 दिनों में तेजी से गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

deltin33 2025-11-9 12:36:34 views 965
  

आज का मौसम  



जागरण संवाददाता, रांची। पिछले एक सप्ताह से लगातार राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड का असर दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में 9 से 14 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान राज्य में अगले तीन दिनों तक यानी 9, 10 और 11 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हाेगी। इसके बाद अगले दो दिनों तक यानी 12 और 13 नवंबर तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ने लगेगा। इस वर्ष अधिक वर्षापात होने के कारण पर्यावरण में पर्याप्त नमी मौजूद है और ठंड बढ़ने से इसका सीधा असर सेहत पर भी पड़ेगा। रांची के आसपास घाटी क्षेत्रों में तो अहले सुबह और शाम ढलते ही कोहरे का असर दिखने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
चार दिनों तक इतना रहेगा राजधानी का तापमान

    दिनांक अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
   
   
   09 नवंबर 2025
   26
   13
   
   
   10 नवंबर 2025
   25
   13
   
   
   11 नवंबर 2025
   25
   12
   
   
   12 नवंबर 2025
   25
   12
   
लोहरदगा के न्यूनतम तापमान में गिरावट

लोहरदगा जिला में विगत एक सप्ताह के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिले में न्यूनतम तापमान में काफी ज्यादा गिरावट आई है। जिसकी वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लोग गर्म कपड़े पहन कर घर से बाहर निकलने को विवश हो चुके हैं। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आने वाले दिनों में तापमान में और भी ज्यादा गिरावट होने की उम्मीद की जा रही है। मौसम में हुए बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखा जा रहा है। सर्दी, खांसी, बुखार जैसी बीमारियां लोगों को प्रभावित करने लगी है।

नवंबर माह के शुरू होने के साथ ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। लोगों को ठंड का एहसास होने लगा था। जैसे-जैसे नवंबर का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कड़ाके की सर्दी दस्तक दे रही है। सुबह और शाम के समय तो काफी ज्यादा ठंड का एहसास हो रहा है। दिन के समय में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com