search

दिल्ली में शनिवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी रही, 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया तापमान

deltin33 2025-11-9 03:37:27 views 933
  



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह कड़ाके की ठंड के साथ सर्दी का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन की अब तक का सबसे कम था। मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। इस सर्दी में पहली बार गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया था।

मौसम विभााग के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2024 में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 2023 में यह 9.2 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 90 से 36 प्रतिशत दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री के साथ आयानगर और सबसे कम अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री के साथ पालम दिल्ली के सबसे ठंडे इलाके रहे।

मौसम विज्ञानियों ने इस ठंड का कारण पश्चिमी हिमालय में हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद दिल्ली में आ रही ठंडी हवाओं और रात में साफ़ आसमान को बताया है।

मौसम विभाग ने रविवार सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें- दिल्ली देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, 400 पार AQI से ‘रेड जोन’ में आई; रोहतक पहले तो नोएडा तीसरे स्थान पर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521