Bihar Chunav: महाराष्‍ट्र, एमपी और झारखंड से जुड़ा एनडीए की खुशी का राज, महागठबंधन के उत्‍साह का क्‍या है कारण?

deltin33 2025-11-9 01:36:49 views 1243
  

पहले चरण में बंपर मतदान से दोनों गठबंधन उत्‍साह‍ित।  



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में वोटरों की बढ़ी हुई दिलचस्पी सत्तारूढ़ एनडीए के साथ-साथ विपक्षी महागठबंधन को भी उत्साहित कर रही है।

खासकर महिलाओं की बड़ी भागीदारी से दोनों गठबंधन को उम्मीद है। मतदान में महिलाओं की अति सक्रियता का कारण उन योजनाओं को माना जा रहा है, जिसमें डीबीटी (डाइरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके खाते में राशि दी जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार ने महिलाओं के खाते में रोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये जमा करा दिए थे। अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

महागठबंधन की ओर से वादा किया गया है कि सरकार बनने की स्थिति में अगले साल 14 जनवरी को महिलाओं के खाते में एकमुश्त 30-30 हजार रुपये दे दिए जाएंगे।
झारखंड में भी दिखा प्रभाव

एनडीए का उत्साह बढ़ने का ठाेस कारण भी है। झारखंड में इस साल चुनाव हुआ। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से महिलाओं के लिए माई सम्मान योजना लागू की गई थी।

इसके तहत महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसका चुनाव पर प्रभाव पड़ा। 2020 के विधानसभा चुनाव में मोर्चा को 18.19 प्रतिशत वोट मिला था।

2025 में यह 23.44 प्रतिशत पर पहुंच गया। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार ने लड़की बहन योजना शुरू की। इसके तहत जरूरतमंद महिलाओं के खाते में हर महीने डेढ़ हजार रुपये दिए जाते हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव में महायुति के घटक दलों को 2019 की तुलना में 0.5 प्रतिशत कम वोट मिले थे। लेकिन, उसी साल हुए विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को लोकसभा चुनाव की तुलना में करीब 14 प्रतिशत अधिक वोट मिले थे।

मध्य प्रदेश में भाजपा को लाडली बहन योजना का लाभ मिला। इसके तहत महिलाओं को साढ़े 12 सौ रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। योजना के लागू होने के बाद पूर्व के चुनाव की तुलना में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के वोट बैंक में करीब नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई।
महागठबंधन क्यों है उत्साहित

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और झारखंड में सत्तारूढ़ दलों की योजनाओं पर मतदाताओं को भरोसा हुआ। लेकिन, दिल्ली में विपक्ष के आश्वासन पर लोगों ने भरोसा किया।

भाजपा ने पात्र महिलाओं को प्रति माह ढाई हजार रुपया देने की घोषणा की थी। उसके वोट प्रतिशत में 2020 की तुलना में 2025 में 8.64 प्रतिशत वृद्धि हुई।

भाजपा की सरकार बन गई। बिहार में महागठबंधन ने महिलाओं को साल में एकमुश्त 30 हजार रुपया देने का आश्वासन दिया है। उसने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 11 सौ से बढ़ाकर डेढ़ हजार करने की घोषणा की है।

दिल्ली में सरकार बदलने का उदाहरण ही महागठबंधन के उत्साह का स्रोत है। क्योंकि अन्य राज्यों में जहां सत्तारूढ़ की योजना पर जनता ने भरोसा किया, दिल्ली में विपक्षी दल को यह सौभाग्य मिला।
करीब नौ प्रतिशत अधिक है महिलाओं का मतदान

2020 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में करीब पांच प्रतिशत अधिक मतदान किया था। पहले चरण के मतदान में यह नौ प्रतिशत है। कुछ विधानसभा क्षेत्रों में तो यह 11 प्रतिशत से भी अधिक है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
388010

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com