search

IND vs AUS: 12 साल से अजेय भारत... ऑस्ट्रेलिया में फिर जीती टी20I सीरीज, बारिश ने फेरा कंगारुओं के अरमानों पर पानी

cy520520 2025-11-8 21:37:50 views 561
  

भारत ने 2-1 से जीती टी20I सीरीज।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिस्बेन में रोमांचक क्लाइमेक्स का इंतजार कर रहे फैंस का दिल टूट गया। बारिश चलते भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवां और आखिरी टी20I मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। ब्रिस्बेन में हुई तेज बारिश के चलते 4.5 ओवर की ही मैच हो सका। इस तरह से भारतीय टीम ने इस सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत तेज शुरुआत की। गिल और अभिषेक ने महज 29 गेंद पर 52 रन की साझेदारी की। अभिषेक ने 13 गेंद पर नाबाद 23 रन और गिल ने 16 गेंद पर नाबाद 29 रन की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया में टी20I सीरीज में भारत का प्रदर्शन-

  • 2007-08- ऑस्ट्रेलिया (1-0) (1 मैच)
  • 2011-12- ड्रॉ (1-1)
  • 2013-2014 - भारत (1-0) (1 मैच)
  • 2015-16 -भारत जीता (3-0) (3 मैच)
  • 2018-19- ड्रॉ (1-1) (3 मैच)
  • 2020-21 भारत (2-1) (3 मैच)
  • 2025- भारत (2-1) (5 मैच)

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

इस मैच में अभिषेक ने एक खास उपलब्धि हासिल की। वह टी20I में सबसे तेज 1000 रन (गेंद के हिसाब से) बनाने वाले खिलाड़ी बने। मैच में 4.5 ओवर ही फेंके जा सके। इसके बाद बारिश आ गई। बीच में बारिश रुकी भी लेकिन खराब मौसम और लाइट की वह से मैच आगे नहीं बढ़ सका और मैच को रद्द कर दिया।
अभिषेक बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक रन बनाए। अभिषेक ने कुल 163 रन बनाए। दूसरे नंबर पर शुभमन गिल रहे। उन्होंने 132 रन बनाए। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड रहे। उन्होंने 89 रन बनाए। हालांकि, वह तीन ही टी20I मैच का हिस्सा रहे थे। अभिषेक को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।
भारत का अजेय अभियान जारी

2-1 से सीरीज जीतने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपना दबदबा कायम रखा है। भारत ने पिछले पांच टी20I सीरीज में चार जीती हैं और एक ड्रॉ करवाई है। साल 2013 से भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कोई भी टी20I सीरीज नहीं गंवाई है। यानी ऑस्ट्रेलिया में भारत का अजेय अभिया जारी है।

यह भी पढे़ं- IND vs AUS: अभिषेक शर्मा ने 7 गेंदों में ही बना दिया रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव को छोड़ दिया पीछे
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737