search

फरीदाबाद में टला बड़ा हादसा! तेज रफ्तार कार ने पुलिस बूथ को उड़ाया, इमारत तहस-नहस; बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

cy520520 2025-11-8 16:36:40 views 980
  

कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ पुलिस बूथ। जागरण



प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर पुलिस बूथ तहस-नहस कर दिया। घटना शुक्रवार आधी रात के बाद की है। हार्डवेयर चौक पर पुलिस बूथ बना हुआ है। यहां दिनभर पुलिसकर्मी रहते हैं। देर शाम को सभी थाने व पुलिस चौकी में चले जाते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के अनुसार आधी रात के बाद एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस बूथ के दो पिलर में सीधी टक्कर मारी। इन्हीं पिलर पर बूथ के बरामदे की छत टिकी हुई थी जो गिर गई। बाकी पुलिस बूथ भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और इमारत में बड़ी दरार आ गई हैं जो कभी भी गिर सकता है।

हालत तो यह है कि अब इसमें पुलिसकर्मियों का बैछना भी मुश्कि हो गया है। इमारत को पूरा गिराकर फिर से बनवाने की जरूरत है। यह पुलिस बूथ दशकों पुराना था और इसकी छत में गाटर व सिल्ली लगी हुई थी। इस कारण कार की टक्कर की वजह से बूथ क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही मौके पर क्षतिग्रस्त बेरिकेड भी पड़े दिखाई दिए।

कार ने बेरिकेड को भी टक्कर मारी थी। शुक्र रहा कि उस दौरान कार की चपेट में कोई वाहन चालक नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737